फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटिश प्रधानमंत्री की दौड़ में आठ लोग, बोरिस जॉनसन सबसे आगे

Mon, 27 May 2019 05:32 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बोरिस जॉनसन (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

यूरोपीय यूनियन (ईयू) से अलग होने को लेकर ब्रेग्जिट के मुद्दे पर विफल रहने के बाद प्रधानमंत्री टेरीजा मे के इस्तीफे की घोषणा के बाद अब पीएम पद के लिए दौड़ तेज हो गई है। इस रेस में ब्रिटेन की सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी के आठ नेता हैं, जिसमें बोरिस जॉनसन सबसे आगे चल रहे हैं। टेरीजा ने इस्तीफे की घोषणा कर दी है और वह 7 जून को प्रधानमंत्री का पद छोड़ देंगी।

विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले महीने ब्रिटेन के दौरे पर आने वाले हैं। टेरीजा ने कई बार ब्रेग्जिट समझौते का विधेयक पेश किया, लेकिन इस पर वह अपनी कंजर्वेटिव पार्टी ते भीतर ही सहमति बनाने में असफल रहीं। इसके बाद उन्होंने पद छोड़ने का फैसला किया। माना जा रहा है कि ट्रंप की इस यात्रा के बाद प्रधानमंत्री टेरीजा पद छोड़ देंगी। हालांकि, टेरीजा के पद छोड़ने से पहले ही कंजर्वेटिव पार्टी में प्रधानमंत्री की दौड़ शुरू हो गई है। 



पूर्व विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन देश के अगले प्रधानमंत्री हो सकते हैं। जॉनसन को ब्रेग्जिट का कट्टर समर्थक माना जाता है। प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में जॉनसन के अलावा ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैंकॉक, वर्तमान विदेश मंत्री जेरेमी हंट, इंटरनेशनल डेवलपमेंट सेक्रेटरी रॉरी स्टीवर्ट और पूर्व मंत्री एस्थेर मैक्के भी शामिल हैं। सर्वे के मुताबिक, कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्य ब्रेग्जिट के पक्ष में हैं और बिना किसी समझौते के यूरोपियन यूनियन से अलग होने पर सहमत हैं। 
विज्ञापन


ऐसे में बोरिस जॉनसन को नए पीएम पद की होड़ में सभी का समर्थन हासिल होता दिख रहा है। जॉनसन खुद भी कह चुके हैं कि अगर किसी समझौते पर नहीं पहुंचा जाता तो ब्रिटेन को यूरोपियन यूनियन से बिना किसी डील के अलग होने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने यहां तक कह दिया है कि हम 31 अक्तूबर को यूरोपियन यूनियन से अलग हो जाएंगे, चाहे समझौता हो या नहीं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें