अमेरिका के सेंट पॉल में एक मुस्लिम महिला ने स्टारबक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मुस्लिम महिला ने भेदभाव को लेकर यह शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें महिला ने आरोप लगाया है कि स्टारबक्स में कॉफी के कप पर कथित तौर पर उनके नाम की जगह आईएसआईएस लिखा था।
19 साल की आयशा है ने स्टारबक्स की इस हरकत पर विरोध जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज की है। आयशा ने सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर करते हुए अपना बस पहला नाम ही बताया और उसने हिजाब पहना हुआ था और अपने चेहरे को ढक रखा था। आयाशा ने आरोप लगाया है कि बरिस्ता के एक इन-स्टोर कॉफी शॉप में कॉफी पीने गई थी, जहां उनके कप पर उनका नाम ना लिखकर आईएसआईएस लिखा हुआ था।
आयशा ने बताया कि उसने एक जुलाई को स्टारबक्स से एक कॉफी ऑर्डर की थी। यही नहीं इसके अलावा काउंसिल मिनेसोटा चैप्टर के कार्यकारी निदेशक जयलानी हुसैन ने बताया कि उसने अपना धीरे-धीरे कई बार बरिस्ता में दोहराया लेकिन इसके बाद भी उसके कप पर आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) का नाम छपा आता था।
हुसैन ने इस सिलसिलमें मिनेसोटा डिपार्टमेंट ऑफ ह्यूमन में शिकायत दर्ज कराई है। हुसैन ने बताया कि सुपरवाइजर को की गई उसकी शिकायत खारिज कर दी गई थी। शिकायत के अनुसार कैफे का पर्यवेक्षक ने उसे बताया कि कभी-कभी ग्राहकों के नाम के साथ गलतियां होती हैं।
इस पर आयशा ने कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं हो सकता कि बरिस्ता ने उसका नाम आईएसआईएस सुना हो। आयशा ने कहा कि उन्होंने अपना नाम कई बार दोहराया और उनका नाम इतना भी अनजान नहीं कि किसी को सुनकर समझ ना आए।
आयशा ने कहा कि उसे स्टोर सिक्योरिटी से बाहर निकलने से पहले एक नया ड्रिंक और करीब 1,700 रुपये का एक गिफ्ट कार्ड दिया गया था। हालांकि इस पर स्टारबक्स की तरफ से बयान दिया गया, स्टोर की तरफ से कहा गया कि यह हमारे स्टोर में मेहमान के अनुभव के लिए बहुत खेदजनक था और इसके लिए प्रतिनिधियों ने तुरंत उनसे माफी मांगी।
बयान में कहा गया कि मामले की जांच में पता चला है कि यह जानबूझकर किया गया कार्य नहीं था, बल्कि एक दुर्भाग्यपूर्ण गलती थी। हम अतिरिक्त प्रशिक्षण देने सहित टीम के सदस्य के साथ उचित कार्रवाई कर रहे हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ऐसी गलती दोबारा नहीं हो।