फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंटागन रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: साल 2035 में चीन के पास 1500 'परमाणु' आयुध भंडार होंगे, बढ़ी अमेरिका की टेंशन

Wed, 30 Nov 2022 09:41 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, वाशिंगटन

सार

चीन खतरनाक तरीके से परमाणु विस्तार करने में लगा है। अगर जिनपिंग की सेना इसी तरह से काम करती रही तो चीन के पास 2035 तक करीब 1,500 परमाणु आयुध भंडार होने की संभावना है।
विज्ञापन
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन को लेकर अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन की रिपोर्ट ने कई देशों की चिंता बढ़ा दी है। इस रिपोर्ट में जो खुलासा हुआ है वह हैरान करने वाला है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि चीन खतरनाक तरीके से परमाणु विस्तार करने में लगा है। अगर जिनपिंग की सेना इसी तरह से काम करती रही तो चीन के पास 2035 तक करीब 1,500 परमाणु आयुध भंडार होने की संभावना है। अभी उसके पास अनुमानित रूप से 400 आयुध भंडार हैं।  

विज्ञापन


चीन अगले दशक तक परमाणु ताकतों का आधुनिकीकरण करना चाहता है: पेंटागन
चीन के महत्वाकांक्षी सैन्य कार्यक्रम को लेकर पेंटागन की रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले दशक तक बीजिंग का उद्देश्य अपनी परमाणु ताकतों का आधुनिकीकरण करना, उसमें विविधता लाना और उसका विस्तार करना है। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन की मौजूदा परमाणु आधुनिकीकरण की कवायद पहले की आधुनिकीकरण की कोशिशों के मुकाबले कहीं ज्यादा बड़े पैमाने पर है।

थल, वायु और समुद्र पर परमाणु मंचों की संख्या लगातार बढ़ा रहा है चीन
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि चीन जमीन, समुद्र और वायु आधारित परमाणु मंचों की संख्या बढ़ा रहा है और अपने परमाणु बलों का विस्तार करने के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रहा है। पेंटागन ने कहा कि उसका अनुमान है कि चीन का संचालनात्मक परमाणु आयुध भंडार 400 के पार चला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें