फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मृति शेष: नॉर्वे के किंग हेराल्ड पंचम का निधन, 35 साल के राज में कई अहम फैसले लिए; कारोबारी की बेटी से शादी

Sat, 29 Aug 2026 12:14 PM IST
ज्योति भास्कर एलन कोवेल / द न्यूयॉर्क टाइम्स (ओस्लो)।
विज्ञापन
बगावत से बनाई खास पहचान - फोटो : अमर उजाला प्रिंट-ग्राफिक्स
विज्ञापन
सदियों पुरानी शाही परंपराओं की दीवारें तोड़कर एक आम कपड़ा व्यापारी की बेटी से शादी करने की खातिर अपने पिता से 9 साल तक बगावत करने वाले नॉर्वे के आधुनिक चेहरे किंग हेराल्ड पंचम का शुक्रवार को 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
विज्ञापन


ओस्लो के यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल 'रिक्शॉस्पिटैलेट' में उन्होंने अंतिम सांस ली, जहां वे खून में गंभीर बैक्टीरियल संक्रमण का इलाज करा रहे थे। 1937 में जन्में हेराल्ड पंचम 14वीं सदी के बाद नॉर्वे की धरती पर पैदा होने वाले देश के पहले सम्राट थे। पिता के निधन के बाद 17 जनवरी 1991 को ताज संभाला और शाही महलों को आम जनता के लिए खोल दिया।

अपने 35 साल के लंबे शासनकाल (1991 से 2026) के दौरान उन्होंने नॉर्वे के प्राचीन 'हाउस ऑफ ग्लुक्सबर्ग' राजघराने को आधुनिक और लोकतांत्रिक सांचे में ढाला। हालांकि, उनके जीवन का अंतिम दौर शाही परिवार से जुड़े कई सनसनीखेज विवादों, खासकर अमेरिकी सेक्स-ऑफेंडर जेफरी एपस्टीन के साथ बहू के लीक ईमेल संबंधों, पोते को रेप केस में 4 साल की जेल और बेटी के एक अमेरिकी तांत्रिक (शामन) से शादी को लेकर उठे सियासी बवंडर के साये में बीता।
विज्ञापन


कुंवारे रहने की  दी थी धमकी
1960 के दशक में जब हेराल्ड क्राउन प्रिंस थे, तो उन्हें ओस्लो यूनिवर्सिटी की छात्रा सोनिया हेराल्डसन से प्यार हुआ। सोनिया एक साधारण कपड़ा व्यापारी की बेटी थीं। उनके पिता किंग ओलाव पंचम इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे। हेराल्ड ने अपने पिता को दो टूक अल्टीमेटम दिया या तो सोनिया से शादी होगी, नहीं तो मैं जिंदगी भर शादी नहीं करूंगा और नॉर्वे का राजघराना उत्तराधिकारी के बिना खत्म हो जाएगा।
  • नौ साल की लंबी तनातनी के बाद 1968 में पिता झुके और दोनों का विवाह हुआ। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उनके दोनों बच्चों ने भी आम नागरिकों को अपना जीवनसाथी चुना।
3 बड़े विवादों ने हिलाया राजघराना
एपस्टीन फाइल्स से जुड़ा रानी का नाम...किंग हेराल्ड की बहू और नॉर्वे की भावी रानी क्राउन प्रिंसेस मेटे-मैरिट और जेफरी एपस्टीन के बीच अंतरंग ईमेल का खुलासा हुआ। यह दोस्ती एपस्टीन को नाबालिगों से वेश्यावृत्ति के मामले में 2008 में हुई सजा के बाद भी जारी रही थी। इस खुलासे के बाद नॉर्वे में राजशाही को पूरी तरह खत्म करने की मांग उठने लगी।
  • रेप केस में पोते को 4 साल की जेल...एपस्टीन विवाद के बाद मेटे-मैरिट के बेटे (क्राउन प्रिंस हाकोन के सौतेले बेटे) मारियस बोर्ग होईबी पर रेप केस चला, जिसमें उसे 4 साल की जेल की सजा सुनाई।
  • राजकुमारी ने की अमेरिकी 'तांत्रिक' से शादी : किंग हेराल्ड की बेटी राजकुमारी मार्था लुईस ने 2024 में एक अमेरिकी तांत्रिक (शामन) डुरेक वेरेट से शादी की, जो काफी विवादों का कारण बना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें