फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों का डर: इमरान खान ने कहा- पाक में अमेरिकी सैन्य ठिकानों नहीं देंगे इजाजत

Wed, 23 Jun 2021 01:30 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, इस्लामाबाद

सार

  • पाकिस्तानी पीएम ने कहा, आतंकी बदला लेने के लिए हम पर कर सकते हैं हमला
विज्ञापन
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीएम इमरान खान ने अफगानिस्तान में सैन्य कार्रवाई के लिए पाकिस्तान के भीतर अमेरिकी सैन्य ठिकाने बनाने की इजाजत देने की संभावना को खारिज कर दिया है। उन्होंने आशंका जताई कि इससे आतंकी बदला लेने के लिए देश पर हमले कर सकते हैं। इमरान ने अमेरिकी अखबार वाशिंगटन पोस्ट में एक आलेख में यह विचार रखे।

विज्ञापन


बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन इस सप्ताह के अंत में व्हाइट हाउस में अफगान नेताओं के साथ बैठक करने वाले हैं। खान ने पाकिस्तान में ऐसे अमेरिकी ठिकानों की प्रभाव क्षमता पर भी सवाल उठाए। क्षेत्र में सैन्य ठिकाने बनाने के लिए अमेरिका की नजर पाकिस्तान की ओर होने संबंधी खबरों के बीच खान ने कहा, हम पहले ही इसकी भारी कीमत चुका चुके हैं। अब ये खतरा मोल नहीं ले सकते।

खान ने पाक में अमेरिकी सैन्य बेस को इजाजत न देने के पीछे कारण बताया कि यदि हम ऐसी जगह सैन्य ठिकाने बनाने के लिए तैयार हो जाते हैं, जहां से अफगानिस्तान पर बम बरसाए जाएंगे तो अफगानिस्तान में गृह युद्ध छिड़ जाएगा। ऐसे में आतंकवादी बदले की भावना से पाकिस्तान को फिर से निशाना बनाएंगे। इससे पहले 9/11 हमले के बाद अफगानिस्तान में संयोजन के लिए पाक ने देश में सैन्य ठिकानों की मंजूरी दी थी।
विज्ञापन


जो काम अमेरिका 20 साल में नहीं कर पाया, वह अब कैसे कर लेगा
इमरान खान ने पूछा, अमेरिका के पास सबसे ज्यादा ताकतवर सैन्य मशीनरी है, वह भी अफगानिस्तान में रहकर 20 साल में युद्ध नहीं जीत पाया तो फिर वह हमारे देश में सैन्य ठिकानों से यह कैसे कर पाएगा। खान ने कहा, हम गृह युद्ध नहीं बल्कि बातचीत के जरिए शांति कायम करना चाहते हैं। हम ऐसा कोई खतरा मोल नहीं लेंगे जिससे संघर्ष और भड़के।

हमने युद्ध की बड़ी कीमत चुकाई
खान ने कहा कि अफगान में युद्धरत धड़ों के बीच से एक को चुनकर पाकिस्तान ने पहले गलती की थी, लेकिन अब उसने अनुभव से सबक लिया है। उन्होंने कहा, इतिहास गवाह है कि अफगानिस्तान को बाहर से काबू नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में युद्ध की पाकिस्तान को बड़ी कीमत चुकानी पड़ी जिसमें 70,000 से अधिक पाकिस्तानी मारे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें