फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाज शरीफ को लंदन जाने की इजाजत देकर पछता रहे हैं इमरान खान

Fri, 28 Aug 2020 08:34 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

  • मेडिकल रिपोर्ट में उनकी मौत का खतरा बताकर सरकार को नैतिक रूप से मजबूर किया गया
  • अब नवाज एकदम ठीक हैं लेकिन वापस नहीं आ रहे, वहीं से सियासत कर रहे हैं - इमरान  
विज्ञापन
Nawaz Sharif - फोटो : PTI (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को इस बात का खासा अफसोस है कि उनकी सरकार ने नवाज शरीफ को देश से बाहर जाने की इजाजत क्यों दी। इमरान खान ने इसके लिए खुलकर अफसोस जताया है और कहा है कि हमने तो उन्हें इंसानियत के नाते इलाज के लिए लंदन जाने की इजाजत दे दी थी, लेकिन अब वो तो वहां बैठकर सियासत करने में लगे हैं।

विज्ञापन

एआरवाई न्यूज को दिए गए इंटरव्यू में इमरान खान ने अपनी गलती का अहसास करते हुए कहा कि तब हालात ऐसे बना दिए गए और नवाज शरीफ की गंभीर बीमारी के दस्तावेज पेश किए गए औऱ अदालत ने भी कहा कि अगर नवाज को कुछ हो जाता है, तो इसके लिए पाकिस्तान सरकार जिम्मेदार होगी, ऐसे में हमने कैबिनेट में गंभीरता से विचार करने के बाद ही उन्हें बाहर जाने की इजाजत दी थी। तब नवाज के भाई शहबाज ने भी करोड़ों का बांड भरकर ये वादा किया था कि नवाज शरीफ इलाज के बाद वापस आ जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और अब वो वहीं बैठकर सियासत कर रहे हैं।

गौरतलब है कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के नेता नवाज शरीफ भ्रष्टाचार के गंभीर मामले में फंसे हैं। उन्हें प्रधानमंत्री रहते हुए गिरफ्तार किया गया था और नेशनल अकाउंटिबिलिटी ब्यूरो (एनएबी) उनके खिलाफ जांच कर दोषी पा चुकी है। लेकिन गिरफ्तारी के बाद बीमार हुए नवाज को इलाज के लिए उस वक्त लंदन जाने की इजाजत दे दी गई। जब ये कहा जाने लगा कि अगर वो नहीं गए तो उनका इंतकाल हो सकता है। ऐसा इमरान खान ने अपने इंटरव्यू में कहा है। उन्होंने कहा कि हम अब इस फैसले के लिए शर्मिंदा हैं और पछता रहे हैं। अब नवाज को देखकर कोई नहीं कह सकता कि वो बीमार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें