फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान खान आदतन झूठे और आतंकवादियों के हिमायती हैं: पाकिस्तानी विपक्ष

Wed, 24 Jul 2019 08:01 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
विज्ञापन
पाकिस्तान की विपक्षी पार्टियों ने बुधवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री इमरान खान "आदतन झूठे" और आतंकवादियों के हिमायती हैं तथा उन्होंने अमेरिका की यात्रा के दौरान अंतरराष्ट्रीय समुदाय को गुमराह करने की अपनी ओर से पूरी कोशिश की।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री खान के अमेरिकी थिंक टैंक को संबोधित किये जाने पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) महासचिव नफीसा शाह ने एक बयान में कहा कि आतंकी गतिविधियों के पीड़ित लोग खान को "बिना दाढ़ी वाला तालिबान खान" कहा करते हैं।

नफीसा ने कहा, "प्रधानमंत्री इमरान खान न सिर्फ भ्रष्ट हैं, बल्कि आतंकवादियों के हिमायती भी हैं।" 

उन्होंने कहा कि खान जिस यकीन के साथ झूठ बोलते हैं उसके लिए उन्हें गोएबल्स अवार्ड मिलना चाहिए। अभ्यास से ही आत्मविश्वास आता है और इमरान खान दशकों से ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि खान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को गुमराह करने की कोशिश की, जबकि सच्चाई यह है कि पिछले 20 साल से अधिक समय से लोकतंत्र के खिलाफ साजिश में वह एक प्यादे (मोहरा) रहे हैं। 
विज्ञापन


नफीसा ने कहा कि इमरान खान में तालिबान की तरह ही सहिष्णुता का अभाव है। वह ठीक तालिबान की तरह असहमति की कोई आवाज नहीं सुन सकते। एक अन्य मुख्य विपक्षी दल पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) प्रमुख एवं नेशनल असेंबली में विपक्ष के नेता शाहबाज शरीफ ने कहा कि खान ने यह कह कर अपनी तानाशाह मनोदशा को प्रकट कर दिया है कि देश में मीडिया को नियंत्रित करने की जरूरत है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें