फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान खान ने किया अपना चुनावी वादा पूरा, पाक नागरिकों के लिए खोले राष्ट्रपति भवन के दरवाजे

Sun, 09 Dec 2018 11:41 AM IST
भाषा, इस्लामाबाद
विज्ञापन
इमरान खान
विज्ञापन

पाकिस्तान सरकार ने शनिवार को कड़ी सुरक्षा वाले आलीशान राष्ट्रपति भवन को आम जनता के लिये खोल दिया। राष्ट्रपति भवन का आधिकारिक नाम ऐवान-ए-सदर है। यह राजधानी के अति सुरक्षा वाले रेड जोन के कांस्टिट्यूशन एवेन्यू में मारगल्ला हिल्स पर स्थित है। राष्ट्रपति भवन आधुनिक पिरामिड वास्तुकला की शानदार शैली को दर्शाता है। इसके एक ओर प्रधानमंत्री आवास और दूसरी ओर संसद भवन है।

विज्ञापन


राष्ट्रपति भवन के प्रवक्ता ताहिर खुशनूद ने कहा कि पहचान पत्र दिखाकर आम लोगों को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक भवन में प्रवेश की अनुमति है। इमरान खान की तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी ने चुनावों के दौरान सत्ता में आने पर देश की मुख्य इमारतों को आम लोगों के लिये खोलने का वादा किया था। उसी वादे के तहत यह फैसला किया गया।

इस नीति के तहत लाहौर, कराची और पेशावर में गवर्नर हाउस को पहले ही आम लोगों के लिये खोल दिया गया था। सितंबर में लाहौर में गवर्नर हाउस खुलने के पहले ही दिन 4 हजारों लोगों ने इसका दीदार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें