फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्लामोफोबिया: कनाडा में पाकिस्तानी मूल के परिवार की हत्या, इमरान खान ने जताया दुख

Tue, 08 Jun 2021 04:21 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद/टोरंटो

सार

कनाडा में पाकिस्तानी मूल के परिवार पर हमले की घटना को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शोक जताया है। उन्होंने इस घटना को पश्चिमी देशों में बढ़ते इस्लामोफोबिया का दुखद उदाहरण बताया। हमले में परिवार के चार लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : twitter.com/PakPMO
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार को कनाडा में पाक मूल के परिवार के चार सदस्यों की हत्या की घटना की निंदा की। उन्होंने इसे आतंकवादी घटना करार देते हुए कहा कि इससे पश्चिमी देशों में बढ़ रहा इस्लामोफोबिया उजागर होता है। 

विज्ञापन


कनाडा के लंदन स्थित ओंटोरियो में रविवार को एक 20 वर्षीय युवक ने शाम को टहलने निकले एक पाकिस्तानी परिवार के पांच सदस्यों पर पिकअप ट्रक चढ़ा दिया था। घटना में चार लोगों की मौत हो गई थी। कनाडा की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने इस घटना को सुनियोजित और नफरत से प्रेरित बताया है।

खान ने एक ट्वीट में कहा, ' ओंटोरियो में मुस्लिम पाकिस्तानी मूल के कनाडाई परिवार की हत्या की जानकारी पाकर दुखी हूं। यह निंदनीय आतंकी घटना पश्चिमी देशों में बढ़ रहे इस्लामोफोबिया को उजागर करती है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस्लामोफोबिया का समग्र रूप से मुकाबला करने की जरूरत है।'
विज्ञापन


टोरंटो स्टार की रिपोर्ट के अनुसार एक काला पिकअप ट्रक चला रहे नैथेनियल वेल्टमैन नामक युवक ने परिवार को तब टक्कर मार दी जब वह सड़क पार करने के लिए इंतजार कर रहे थे। घटना को अंजाम देने के बाद वेस्टमैन वहां से भाग निकला। हालांकि, उसे कुछ देर बाद ही घटना स्थल से करीब सात किलोमीटर दूर गिरफ्तार कर लिया गया।  

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने भी ट्विटर पर इस घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी-कनाडाई परिवार की तीन पीढ़ियों को उनकी आस्था के लिए मार दिया गया। वहीं, 

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि वह इस हमले के बारे में जानकर बहुत कष्ट में हैं। ट्रूडो ने कहा, हम लंदन और देश के अन्य हिस्सों में रहने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ खड़े हैं। हमारे किसी भी समुदाय में इस्लामोफोबिया के लिए कोई जगह नहीं है। नफरत को रुकना चाहिए।

लंदन पुलिस सर्विस में डिटेक्टिव सुपरिटेंडेंट पॉल वेट ने कहा कि जांचकर्ताओं का मानना है कि यह घटना पूर्व नियोजि थी और पीड़ितों को उनकी धार्मिक आस्था की वजह से निशाना बनाया गया था। उन्होंने कहा कि इस बात के सबूत हैं कि घटना की योजना पहले से तैयार की गई थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें