फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान खान का खुलासा, ओसामा को मारने में आईएसआई ने की सीआईए की मदद

Tue, 23 Jul 2019 10:16 PM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

इमरान खान ने सोमवार को खुलासा किया कि पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई ने ओसामा के बारे में अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए से सूचनाएं साझा की थीं, जिससे उसे ढूंढकर मारने में आसानी हुई। 2011 में ओसामा के मारे जाने तक पाकिस्तानी नेतृत्व उनके देश में कुख्यात आतंकवादी के छिपे होने की जानकारी से इनकार करता रहा था। खान ने यह बात टीवी चैनल फॉक्स न्यूज को साक्षात्कार में पाकिस्तानी सर्जन शकील अफरीदी को रिहा करने के सवाल के जवाब में कही। अफरीदी ने ऐबटाबाद में ओसामा को ढूंढने में सीआईए की सहायता की थी। ट्रंप सर्जन की रिहाई चाहते हैं लेकिन खान ने इस पर कोई वादा नहीं किया। 

विज्ञापन

तालिबान से वार्ता में मदद का भरोसा, ट्रंप के अंदाज की प्रशंसा

 

खान ने कहा, हम अफगानिस्तान में शांति चाहते हैं और तालिबान को वार्ता टेबल पर लाने की हरसंभव कोशिश करेंगे। अगर अफगानिस्तान में शांति स्थापित नहीं की गई तो आईएस का खतरा गहरा सकता है। खान ने साक्षात्कार में ट्रंप के सीधे और दो टूक बोलने के अंदाज की प्रशंसा भी की।  

कश्मीर पर डायलॉग का राग

इमरान ने ट्रंप से बातचीत में कश्मीर विवाद को भारत से बातचीत और कूटनीतिक कदमों से सुलझाने की बात कही। इस दौरान उन्होंने शांतिपूर्ण पड़ोस पाकिस्तानी विदेशी नीति की प्राथमिकता बताया। 

विज्ञापन

  
ट्रंप ने स्वीकारा पाक का न्योता : कुरैशी

पाक विदेश मंत्री ने मंगलवार को वॉशिंगटन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने उनके देश आने का न्योता स्वीकारा है। अगर ट्रंप पाकिस्तान यात्रा पर जाते हैं तो वह वहां जाने वाले छठे अमेरिकी राष्ट्रपति होंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें