फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पाकिस्तान सरकार के खिलाफ इमरान खान ने भरी हुंकार, किया 'आजादी मार्च' का एलान

Tue, 04 Oct 2022 09:27 AM IST
संजीव कुमार झा एएनआई, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा पैगंबर मुहम्मद की जयंती नौ अक्टूबर के बाद किसी भी दिन आजादी मार्च का आह्वान किया जा सकता है।
विज्ञापन
इमरान खान - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान ने पार्टी कार्यकर्ताओं को इस्लामाबाद पर 'हकीकी आजादी मार्च' के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है। सूत्रों का हवाला देते हुए, द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने बताया कि पैगंबर मुहम्मद की जयंती नौ अक्टूबर के बाद किसी भी समय पार्टी कार्यकर्ताओं को लंबे मार्च का आह्वान किया जा सकता है।

विज्ञापन


द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, संघीय राजधानी में अपने बानी गाला आवास पर आयोजित पार्टी की बैठक के दौरान, इमरान खान ने सोमवार को खैबर-पख्तूनख्वा और पंजाब प्रांत के पार्टी कार्यकर्ताओं से सरकार विरोधी प्रदर्शनों के निर्णायक दौर के लिए सभी तैयारियों को तैयार करने का आग्रह किया। पूर्व पीएम ने  कहा कि इस बार पूरी तैयारी के साथ आजादी मार्च निकाला जाएगा। 

बैठक में शाह महमूद कुरैशी, परवेज खट्टक और यास्मीन राशिद सहित वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। बता दें कि इमरान की पार्टी पीटीआई देश में जल्द चुनाव कराने की मांग कर रही मौजूदा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


शहबाज शरीफ ने किया पलटवार
वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इमरान खान पर देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने का आरोप लगाया है और उन्हें दुनिया का सबसे झूठा व्यक्ति बताया। शरीफ ने उनपर अप्रैल में सत्ता से हटने के बाद से मतदाताओं का खतरनाक ध्रुवीकरण करने के लिए समाज में जहर फैलाने का आरोप लगाया है। एक इंटरव्यू में शरीफ ने इमरान सरकार के दौरान हुए नुकसान को लेकर चर्चा की। 

बता दें कि पाकिस्तान इस समय भारी आर्थिक संकट से जूझ रहा है। इसके चलते देश महंगाई में महंगाई आसमान पर है,  विदेशी मुद्रा भंडार काफी कम है। इसके अलावा पाकिस्तान को इस साल बाढ़ का भी सामना करना पड़ा। बाढ़ से पाकिस्तान में 1600 से ज्यादा लोग मारे गए, वहीं तीन करोड़ से ज्यादा लोग विस्थापित किए गए। 

इस अभूतपूर्व बाढ़ से देश का एक तिहाई हिस्सा पानी में डूबा, जबकि तीस अरब अमेरिकी डॉलर का नुकसान होने का अनुमान है।  शहबाज शरीफ ने इमरान खान को झूठा और धोखेबाज बताया और कहा कि उनकी नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया था। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें