इमरान खान-बिलावल भुट्टो जरदारी (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को बिलावल भुट्टो जरदारी के बारे में विवादित बयान दिया। जिसकी वजह से वह चौतरफा घिर गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल को दक्षिण वजीरिस्तान जिले में आयोजित सार्वजनिक सभा में बिलावल साहिबा कहा।
खान के इस बयान की विपक्षी दल काफी आलोचना कर रहे हैं। उनके इस बयान पर पलटवार करते हुए बिलावल ने उन्हें छोटी सोच वाला शख्स करार दिया है। इससे पहले तेहरान की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान खान की जुबान फिसली थी। जहां उन्होंने कहा था कि जापान और जर्मनी की सीमा आपस में मिलती हैं।
खान के इस बयान की काफी आलोचना हुई थी। बिलावल ने ट्वीट करते हुए कहा था, 'हमारे प्रधानमंत्री को लगता है कि जर्मनी और जापान की सीमाएं मिलती हैं। यह बहुत शर्मिंदगी की बात है। ऐसा ही होता है जब ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी लोगों को सिर्फ इसलिए आने देती है क्योंकि उन्हें क्रिकेट खेलना आता है।'
अपने जर्मनी-जापान से जुड़े बयान पर पूछे गए सवाल पर टिप्पणी करते हुए इमरान ने बिलावल के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। बिलावल को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में खान ने कहा, मैं बिलावल साहिबा की तरह एक पर्ची पर अपना अधिकारक्षेत्र नहीं जताता हूं। मेरा उद्देश्य देश के भ्रष्ट लोगों को हराकर, देश को तरक्की के रास्ते पर ले जाना है। सभी विपक्षी दल भ्रष्ट लोगों को बचाने के नाम पर एकजुट हो गए हैं लेकिन मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि मैं अकेले ही इन सबका सामना कर सकता हूं।'
खान के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बिलावल भुट्टो ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, क्या हो सकता है जब छोटी सोच का शख्स बड़े पद पर बैठ जाए तो?