फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका ने बम विस्फोटों के बाद ड्रोन, मानव रहित विमानों पर प्रतिबंध लगाया

Thu, 25 Apr 2019 01:40 PM IST
Shilpa Thakur भाषा, कोलंबो
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo
विज्ञापन

श्रीलंका ने ड्रोनों और मानव रहित विमानों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। यहां ईस्टर संडे पर हुए आत्मघाती हमलों और सिलसिलेवार धमाकों के बाद से आपातकाल लगा हुआ है। पूरा देश हाई अलर्ट पर है। 

विज्ञापन


नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएए) ने कहा कि प्रतिबंध अगली सूचना तक लागू रहेगा। कोलंबो गजट ने खबर दी है कि श्रीलंका के हवाई क्षेत्र में ड्रोनों और मानव रहित विमानों के इस्तेमाल पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगाया गया है।

सीएए ने बताया है कि देश में मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इस बीच, प्रशासन लगातार, सेना की मदद से तलाश अभियान चला रहा है और रातभर में कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


देश में घातक हमले के सिलसिले में अब तक 75 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

माना जा रहा है कि एक स्थानीय इस्लामी चरमपंथी समूह नेशनल तौहीद जमात (एनटीजे) के नौ आत्मघाती सदस्यों ने तीन चर्चों और तीन लक्जरी होटलों में विस्फोट किया। अधिकारियों के मुताबिक, हमलों में 359 लोग मारे गए और 500 अन्य घायल हुए हैं।

गिरफ्तार किए गए अधिकांश लोगों का बम विस्फोट के लिए जिम्मेदार माने जा रहे एनटीजे के साथ संबंध होने का संदेह है। हालांकि, एनटीजे ने हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें