फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान के उकसावे के बावजूद मुठ्ठी भर पाकिस्तानी ही सड़कों पर उतरे, भारत को जिहाद की धमकी

Fri, 30 Aug 2019 01:53 PM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, इस्लामाबाद
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : social media
विज्ञापन
कश्मीर को लेकर दुनियाभर में बेइज्जती करवा चुके पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के बुलाए एकजुटता कार्यक्रम की हवा पाकिस्तान में ही निकल गई। दोपहर 12 से 12.30 बजे तक के कार्यक्रम के दौरान मुठ्ठीभर लोग ही सड़कों पर निकले।
विज्ञापन


इस दौरान पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में एक कार्यक्रम के दौरान एक मौलवी ने भारत के खिलाफ खुलेआम जिहाद की धमकी दी। ऑनलाइन शेयर हो रहे इस वीडियो में मौलवी ने भारत के खिलाफ जिहाद शुरू करने की अपील की। उसने पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष जनरल कमर जावेद बाजवा को भी जिहाद न करने के लिए कोसा। 



बता दें कि गुरुवार को इमरान खान ने आर्थिक रूप से कंगाल हो रही पाक की अर्थव्यवस्था से लोगों का ध्यान हटाने के लिए भारत के खिलाफ लोगों को खुलेआम सड़कों पर उतरने का प्रोपगेंडा लॉन्च किया था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि कश्मीरी भाई-बहनों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए पूरा पाकिस्तान दोपहर 12 बजे से 12.30 तक सड़कों पर उतरेगा। उनकी इस अपील का पाकिस्तान में कल से जमकर विरोध हो रहा है।
विज्ञापन


पाकिस्तानी लोग जबरन काम से रोके जाने को लेकर भी नाराज हैं। वहां की बुद्धिजीवी वर्ग ने भी इमरान के इस नए प्रोपगेंडा की निंदा की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें