फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Imran Khan: IHC से सुरक्षात्मक जमानत मिलने के बाद लाहौर में अपने घर पहुंचे इमरान खान, पुलिस पर लगाए ये आरोप

Sat, 13 May 2023 09:52 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, लाहौर।

सार

पीटीआई प्रमुख ने खुलासा किया कि इस्लामाबाद पुलिस के महानिरीक्षक ने उन्हें लाहौर जाने से रोकने के लिए व्यापक प्रयास किए। उन्होंने कहा कि ये तीन घंटे बेहद खतरनाक रहे। दरअसल, जमानत दिए जाने के बावजूद सुरक्षा मुहैया कराने को लेकर खान को अदालत परिसर में रखा गया था।
विज्ञापन
लाहौर स्थित आवास पहुंचे इमरान खान। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान दो दिन की नजरबंदी के बाद शनिवार तड़के लाहौर के जमान पार्क स्थित अपने आवास पर पहुंचे। पीटीआई समर्थकों ने इस्लामाबाद से लाहौर आते समय रास्ते में जगह-जगह उनका स्वागत किया। इमरान खान कड़ी सुरक्षा के बीच सड़क मार्ग से लाहौर आए।

विज्ञापन


पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) प्रमुख ने खुलासा किया कि इस्लामाबाद पुलिस के महानिरीक्षक ने उन्हें लाहौर जाने से रोकने के लिए व्यापक प्रयास किए। उन्होंने कहा कि ये तीन घंटे बेहद खतरनाक रहे। दरअसल, जमानत दिए जाने के बावजूद सुरक्षा मुहैया कराने को लेकर खान को अदालत परिसर में रखा गया था। खान ने कहा कि वह जबरन हिरासत में लेने की घटना के बारे में पूरे देश को सूचित करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि हम अपनी रिहाई सुरक्षित करने में कामयाब रहे।

बता दें कि इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) ने शुक्रवार को उन्हें अल-कादिर ट्रस्ट मामले में दो सप्ताह की सुरक्षात्मक जमानत दी थी और सोमवार (8 मई) तक देश में कहीं भी दर्ज किसी भी मामले में अधिकारियों को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री को गिरफ्तार करने से रोक दिया था। आईएचसी की तीन अलग-अलग पीठों ने पीटीआई के 70 वर्षीय प्रमुख को राहत दी। इमरान को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत ले जाया गया था।
विज्ञापन


देशद्रोह और हिंसा से संबंधित कई मामलों और अल-कादिर ट्रस्ट भ्रष्टाचार मामले से संबंधित एक मामले, जिसमें उन्हें गिरफ्तार किया गया था, में आईएचसी से सुरक्षात्मक जमानत हासिल करने के बाद लाहौर के लिए रवाना होने से पहले खान को तीन घंटे से अधिक समय तक सुरक्षा व्यवस्था के आधार पर अदालत में रखा गया था। अधिकारियों के साथ लंबे गतिरोध के बाद वह अदालत परिसर से बाहर निकले।

खान के यहां जमान पार्क स्थित आवास पर पहुंचने पर पीटीआई के कई कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने खान के पक्ष में और सत्तारूढ़ पीएमएल-एन के नेतृत्व वाले गठबंधन के खिलाफ नारे भी लगाए। पीटीआई ने खान के घर में प्रवेश करने का एक वीडियो जारी किया। वीडियो में उनकी बहनें और परिवार के अन्य सदस्य उनका स्वागत करते और उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ करते दिख रहे हैं। 

देश में आम चुनाव की मांग कर रहे खान देश भर में 120 से अधिक मामलों का सामना कर रहे हैं। पीटीआई प्रमुख ने अपने एक वीडियो संदेश में कहा, "इस्लामाबाद के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अकबर नासिर ने मुझे इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में रखने की पूरी कोशिश की। उन्होंने मुझे तीन घंटे तक बाहर नहीं निकलने दिया, ये तीन घंटे बेहद खतरनाक रहे।"

इमरान ने बताया कि उन्होंने आईजी से कहा कि वह पूरे पाकिस्तान को बता देंगे कि वह उनका अपहरण किया जा रहा है, इसके बाद उन्हें वहां से जाने दिया गया। आंतरिक मंत्री राणा सनाउल्लाह ने पहले घोषणा की थी कि सरकार खान को सुरक्षात्मक हिरासत में ले सकती है, जिससे पीटीआई प्रमुख और उनके सहयोगियों को आईजी की कार्रवाई पर संदेह हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें