फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Imran Khan Attacked: पाकिस्तान में आम हैं राजनीतिक हमले, प्रधानमंत्री रह चुके दो शख्सियतों की हो चुकी है हत्या

Fri, 04 Nov 2022 11:45 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पहले भी पाकिस्तान में सियासी हत्याएं होती रही हैं। इसमें पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली खान से लेकर पहली महिला प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो तक के नाम शामिल हैं। आइए जानते हैं पाकिस्तान में राजनीतिक हत्याओं का काला इतिहास....
विज्ञापन
इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर गुरुवार को जानलेवा हमला हुआ। हालांकि, गोली उनके पैर में लगी और गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गए। हमला वजीराबाद के अल्लाहवाला चौक पर हुई। उस समय इमरान खान कंटेनर पर खड़े होकर लोगों को संबोधित कर रहे थे। 

वैसे पाकिस्तान में राजनीतिक हत्याओं का यह प्रयास नया नहीं है। इससे पहले भी पाकिस्तान में सियासी हत्याएं होती रही हैं। इसमें पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली खान से लेकर पहली महिला प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो तक के नाम शामिल हैं। आइए जानते हैं पाकिस्तान में राजनीतिक हत्याओं का काला इतिहास....

विज्ञापन

लियाकत अली खान

पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली खान की 16 अक्तूबर, 1951 में रावलपिंडी में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उन पर तब हमला हुआ जब वह एक सभा को संबोधित कर रहे थे। जवाबी हमले में पुलिस ने भी कथित हत्यारे को तुरंत गोली मार दी। 

खान अब्दुल जब्बार खान

पश्चिमी पाकिस्तान के मुख्यमंत्री खान अब्दुल जब्बार खान की नौ मई, 1958 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह घटना तब हुई जब खान लाहौर में अपने बेटे सदुल्लाह खान के घर के बगीचे में बैठे थे। हमलावर की पहचान अता मोहम्मद के रूप में की गई। 

मीर मुर्तजा भुट्टो

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो के बड़े बेटे, मीर मुर्तजा भुट्टो की 20 सितंबर, 1996 को कराची में हत्या कर दी गई थी। भुट्टो को उनके छह कार्यकर्ताओं के लिए पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। 

जनरल परवेज मुशर्रफ

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ पर 2003 में दो हमले किए गए। हालांकि, दोनो ही हमलों में वे बच गए। पहला हमला रावलपिंडी में हुआ। जब यहां पर अपने काफिले के साथ पुल पाल कर रहे थे तो बम विस्फोट हुआ। हालांकि, मुशर्रफ इसमें बच गए। इसी साल 25 दिसंबर को उनकी हत्या का एक और प्रयास हुआ, इसमें भी मुशर्रफ बाल-बाल बच गए। इसके बाद 2007 में उनके विमान पर मशीनगन से 30 से अधिक राउंड फायर किए गए थे। इस हमले में भी वह बच निकले। 

बेनजीर भुट्टो

पाकिस्तान की दो बार प्रधानमंत्री रह चुकीं बेनजीर भुट्टो की 27 दिसंबर, 2007 को रावलपिंडी के लियाकत बाग में हुई गोलीबारी और आत्मघाती बम विस्फोट में बेनजीर भुट्टो की हत्या कर दी गई थी। यह हत्या तब हुई जब वह विपक्षी दल की नेता होने के नाते चुनाव प्रचार कर रही थीं। एक राजनीतिक रैली के बाद उन पर गोलियां चलाई गईं, और इसके तुरंत बाद एक आत्मघाती बम विस्फोट किया गया।
विज्ञापन

एहसान इकबाल

पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री रह चुके एहसान इकबाल पर छह मई, 2018 को हमला किया गया था। उन पर गोलियां चलाई गईं, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल होने के बाद इकबाल को नजदीकी अस्पताल ले जाने के बाद हेलीकॉप्टर से पंजाब की राजधानी लाहौर ले जाया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें