फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में भी पाक ने मुंह की खाई, बीजिंग ने कहा, कश्मीर मसला आपस में सुलझाएं दोनों देश

Tue, 08 Oct 2019 02:17 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
विज्ञापन
इमरान खान-शी जिनपिंग (फाइल फोटो)
विज्ञापन

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भारत दौरे से ठीक पहले बीजिंग ने कश्मीर मसले पर अपने रुख में बदलाव किया है। चीन ने कहा है कि कश्मीर मसले को भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय वार्ता से ही सुलझाया जाना चाहिए। 

विज्ञापन


यह बयान ऐसे वक्त आया है जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कश्मीर पर समर्थन जुटाने के लिए चीन गए हुए हैं। हालांकि इससे पहले चीन ने कहा था कि विवाद को संयुक्त राष्ट्र के चार्टर के जरिए सुलझाने की बात कही थी। चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग जल्द ही भारत आने वाले हैं। इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दूसरी बार अनौपचारिक बैठक करेंगे। 

चीन ने दिया था पाक का साथ 

पाकिस्तान के पक्के दोस्त चीन ने कश्मीर मुद्दे पर उसका साथ दिया था। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा, 'यथास्थिति को बदलने वाली कोई कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए।' 

शी जिनपिंग के कार्यक्रम की कल घोषणा संभव 

इसके अलावा चीन अपने राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भारत दौरे के कार्यक्रम की घोषणा भी कर सकता है। जिनपिंग इस हफ्ते भारत के अलावा नेपाल की यात्रा भी कर सकते हैं।     

दो दिन के दौरे पर पहुंचे हैं इमरान

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर चीन पहुंच गए हैं। यहां वह चीन के शीर्ष नेतृत्व से बातचीत करेंगे जिसमें राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी शामिल होंगे। वह क्षेत्रीय और द्विपक्षीय महत्व के मुद्दों पर चर्चा करेंगे। चीन पहुंचने पर खान का चीन के सांस्कृतिक मंत्री शुगांग, पाकिस्तान में चीनी राजदूत याओ जिंग और पाकिस्तानी अधिकारियों ने स्वागत किया। 
विज्ञापन


खान चीन के शीर्ष नेतृत्व के साथ ही राष्ट्रपति जिनपिंग के साथ मुलाकात करेंगे। पिछले साल अगस्त में प्रधानमंत्री बनने के बाद से खान तीसरी बार चीन दौरे पर गए हैं। पाक प्रधानमंत्री ऐसे समय पर चीन पहुंचे हैं जब कुछ दिनों बाद ही जिनपिंग दूसरी अनौपचारिक वार्ता के लिए भारत आने वाले हैं। वह इस हफ्ते चेन्नई के महाबलिपुरम पहुंचेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे। खान चीनी राष्ट्रपति और चीनी प्रधानमंत्री ली केकियांग के साथ क्षेत्रीय और द्विपक्षीय महत्व के मुद्दों पर अलग-अलग चर्चा करेंगे। पांच अगस्त को भारत सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस लिए जाने के बाद से पाक बौखलाया हुआ है।

खान चीन में चीन-पाकिस्तान आर्थिल गलियारे के तहत परियोजनाओं के विस्तार पर भी चर्चा करेंगे। इसके अलावा कृषि, औद्योगिक और सामाजिक आर्थिक क्षेत्रों में सहयोग पर भी वार्ता होगी। माना जा रहा है कि खान चीन-पाकिस्तान बिजनेस फोरम में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें