फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: इमरान खान के खिलाफ दर्ज मामलों की संख्या 188 पहुंची, पूर्व PM ने सरकार पर लगाया 'तानाशाही' का आरोप

Sat, 07 Dec 2024 04:16 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद।

सार

Pakistan: पीटीआई पार्टी के संस्थापक इमरान खान के खिलाफ दर्ज मामलों की संख्या बढ़कर 188 हो गई है। यह जानकारी गृह मंत्रालय ने इस्लामाबाद हाईकोर्ट में एक याचिका के जवाब में दी, जो उनकी बहन नूरीन नियाजी ने दायर की थी। इसके बाद इमरान खान ने शहबाज शरीफ सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने शहबाज शरीफ सरकार की आलोचना की और उस पर तानाशाही का आरोप लगाया। खान के खिलाफ अब तक कुल 188 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। उनका यह बयान तब सामने आया, जब गृह मंत्रालय ने इस्लामाबाद हाईकोर्ट (आईएचसी) में एक याचिका के जवाब में ये आंकड़े पेश किए। यह याचिका इमरान खान की बहन नूरीन नियाजी की ओर से दायर की गई थी, जिसमें उन्होंने इमरान के खिलाफ चल रहे मामलों की जानकारी मांगी थी। 
विज्ञापन


इमरान खान के खिलाफ देशभर में विभिन्न जगहों पर कई कानूनी मामले चल रहे हैं। पंजाब में उनके खिलाफ 99 मामले हैं, इस्लामाबाद में 76 और खैबर पख्तूनख्वा मं दो मामले हैं। इसके अलावा, पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) ने उनके खिलाफ सात जांचे शुरू की हैं और तीन और मामले भी दर्ज किए हैं। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें