फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घबराए इमरान ने बुलाई राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक, कहा- भारत के हर कदम का निर्णायक जवाब दे सेना

Thu, 21 Feb 2019 11:56 PM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Imran Khan
विज्ञापन
पुलवामा हमले के बाद भारत की चेतावनी पर पाकिस्तान में बौखलाहट साफ देखने को मिल रही है। यही कारण है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बढ़ते तनाव के बीच बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की आनन-फानन में बैठक बुलाई। 
विज्ञापन


इस बैठक से पूर्व उन्होंने सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा के साथ मुलाकात की, जिसमें उन्होंने क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की। इसके बाद एनएससी की बैठक में बाजवा, खुफिया एजेंसियों के प्रमुख, सुरक्षा अधिकारी और वित्त, रक्षा, विदेशी मामलों और आंतरिक मामलों के संघीय और राज्य मंत्रियों ने भाग लिया।

बैठक के बाद एनएससी ने बयान जारी कर कहा, उनका देश पुलवामा हमले में किसी भी तरह से शामिल नहीं था। हमले की कल्पना, साजिश और क्रियान्वयन भारत की धरती पर ही हुआ। देश के शीर्ष नागरिक व सैन्य नेतृत्व ने कहा, ‘यह नया पाकिस्तान है और हम लोगों को दृढ़ता से विश्वास दिलाते हैं कि यह देश अपने लोगों की रक्षा करने में सक्षम है।’
विज्ञापन


भारतीय आक्रामकता का निर्णायक रूप से जवाब दे सेना

प्रधानमंत्री इमरान खान ने सेना से कहा कि वह भारत द्वारा की गई किसी भी कार्रवाई का निर्णायक रूप से जवाब दें। एनएससी की बैठक की अध्यक्षता के दौरान इमरान ने यह बात कही। एनएससी ने बैठक के बाद बयान जारी कर यह जानकारी दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें