पीटीआई प्रमुख ने सैन्य प्रतिष्ठान के शासकों पर निशाना साधते हुए कहा, हमें जानवर समझकर व्यवहार न करें, आप पहले उन चोरों को बुलाते हैं और फिर उन्हें हमपर थोप देते हैं और हमें भेड़-बकरियां समझते हैं।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार को अपने विरोध मार्च के दूसरे दिन सैन्य नेतृत्व पर निशाना साधा। खान ने कहा कि पाकिस्तान के लोगों को भेड़-बकरी समझकर व्यवहार नहीं करना चाहिए। वहीं दूसरी ओर, सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार ने समय से पहले चुनाव कराने की मांग पर पीटीआई प्रमुख खान से बातचीत करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
लाहौर में विरोध को रैली को किया संबोधित
इमरान की खान की पार्टी पीटीआई का यह विरोध मार्च दूसरे दिन वाहनों के काफिले के साथ राजधानी इस्लामाबाद रवाना हुआ। इससे पहले लाहौर के शाहदरा इलाके में इमरान खान ने एक विरोध रैली को संबोधित किया।
'हमें जानवर समझकर न करें व्यवहार'
सत्तर वर्षीय पीटीआई प्रमुख ने सैन्य प्रतिष्ठान के शासकों पर निशाना साधते हुए कहा, हमें जानवर समझकर व्यवहार न करें, आप पहले उन चोरों को बुलाते हैं और फिर उन्हें हमपर थोप देते हैं और हमें भेड़-बकरियां समझते हैं।
विज्ञापन
'नवाज शरीफ पहले चोर था, अब साफ-सुथरा'
इमरान ने रैली में कहा, नवाज शरीफ पहले एक चोर था, लेकिन अब साफ-सुधरा है। इससे पहले जरदारी को दुनिया में 'सर टेन परसेंट' के रूप में जाना जाता था, लेकिन वे कहते हैं कि चूंकि अब हमने फैसला किया है, इसलिए आप भी उनको स्वीकार कीजिए।
सेना के खिलाफ ट्वीट करने पर गिरफ्तार किया था सीनेटर
अपदस्थ प्रधानमंत्री ने अपने पार्टी के सीनेटर आजम स्वति (75 वर्षीय) को कथित तौर पर प्रताड़ित करने का भी जिक्र किया और कहा कि उन्हें दस महीने की शुरुआत में सेना के खिलाफ एक ट्वीट के लिए गिरफ्तार किया गया था, लेकिन जमानत पर रिहा कर दिए गए।