फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग का खाका तैयार

Tue, 17 Dec 2019 03:18 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

अमेरिकी सीनेट के अल्पसंख्यक नेता चार्ल्स शुमर ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग के मुकदमे के लिए डेमोक्रेट द्वारा तैयार खाके के बारे में बहुसंख्यक नेता मिच मैककोनेल को पत्र लिखा है। शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, मैककोनेल को भेजे पत्र में शुमर ने गवाही देने के लिए चार गवाहों को बुलाया है। 

विज्ञापन


इन गवाहों में पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन, व्हाइट हाउस के कार्यवाहक चीफ ऑफ स्टाफ मिक मुलवेनी, मुलवेनी के वरिष्ठ सलाहकार रॉबर्ट ब्लेयर और प्रबंधन व बजट कार्यालय में राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एसोसिएट डायरेक्टर माइकल डफी को शामिल हैं। मुकदमा अगले महीने शुरू होने की उम्मीद है।

बता दें कि 13 दिसंबर को डेमोक्रेट की अगुवाई वाली हाउस ज्यूडीशियरी कमेटी ने महाभियोग संबंधी दो आर्टिकल पारित किए, जिसमें ट्रंप पर सत्ता का दुरुपयोग करने और कांग्रेस को बाधित करने का आरोप लगाया गया था। 
विज्ञापन


वहीं मैककोनेल ने पिछले सप्ताह कहा था कि वह ट्रंप के खिलाफ महाभियोग मुकदमे को चलाने के लिए रिपब्लिकन रणनीति का निर्धारण करने में व्हाइट हाउस के साथ पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा था कि इस बात की कोई गुंजाइश नहीं है कि राष्ट्रपति को उनके पद से हटाया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें