अमेरिका में अब तक किसी भी राष्ट्रपति को महाभियोग के बाद हटाया नहीं गया है। वॉटरगेट कांड में पूर्व राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन के खिलाफ महाभियोग की कार्रवाई होती, इससे पहले ही उन्होंने 1974 में इस्तीफा दे दिया।
वहीं, एंड्रयू जॉनसन के खिलाफ 1868 में महाभियोग की कार्रवाई की गई। उन पर आरोप था कि उन्होंने एक सरकारी अधिकारी को गैर कानूनी तरीके से बर्खास्त कर दिया था।
वहीं, 1998 में बिल क्लिंटन के खिलाफ महाभियोग की कार्रवाई उस वक्त की गई थी, जब मोनिका लेवेंस्की ने यौन उत्पीड़न के आरोप बिल क्लिंटन पर लगाए थे। उन्हें प्रतिनिधि सभा में मंजूरी मिली लेकिन सीनेट ने पद से नहीं हटाया।