फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप के खिलाफ महाभियोग का कानूनी आदेश पेश, उपराष्ट्रपति से मांगे गए दस्तावेज

Sun, 06 Oct 2019 05:47 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

  • ट्रंप के खिलाफ महाभियोग चलाने से जुड़ी जांच का कानूनी आदेश व्हाइट हाउस में पेश
  • व्हाइट हाउस पर भी राष्ट्रपति से संबंधित आरोपों के दस्तावेजों को पलटने का आरोप
  • जो बिडेन को नुकसान पहुंचाने को ट्रंप पर यूक्रेन से जानकारियां साझा करने के आरोप
  • ट्रंप ने चीन व यूक्रेन से बिडेन और उनके बेटे के खिलाफ जांच को लेकर मदद मांगी
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में तीन कांग्रेस समितियों के प्रमुखों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग चलाने से जुड़ी जांच का कानूनी आदेश व्हाइट हाउस में पेश कर दिया है। इस बीच अमेरिकी संसद में डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने इससे जुड़े एक मामले में यूक्रेन पर दबाव बनाने के लिए उपराष्ट्रपति माइक पेंस से उनकी संभावित भूमिका को लेकर दस्तावेज मांगे गए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि ट्रंप पर उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन को नुकसान पहुंचाने के मकसद से यूक्रेन से जानकारियां साझा करने के आरोप हैं। हालांकि ट्रंप इससे इनकार करते रहे हैं जबकि चीन और यूक्रेन से उन्होंने सार्वजनिक रूप से बिडेन और उनके बेटे के खिलाफ जांच शुरू करने को लेकर मदद मांगी है। व्हाइट हाउस पर भी आरोप है कि उसने राष्ट्रपति से संबंधित आरोपों के दस्तावेजों को पलटा है। 

महाभियोग से जुड़ी डेमोक्रेटिक पार्टी के तीन प्रमुख सांसदों ने पेंस को लिखे एक पत्र में लिखा, ‘हाल ही में सार्वजनिक रिपोर्टों में यूक्रेन के राष्ट्रपति को ट्रंप का संदेश पहुंचाने या उसका समर्थन करने में आपकी संभावित भूमिका को लेकर सवाल उठाए गए हैं। अत: प्रतिनिधि सभा की महाभियोग की जांच के लिए, अनुरोध कर रहे हैं कि आप 15 अक्तूबर तक निर्धारित दस्तावेज पेश करें।’

विज्ञापन

डेमोक्रेट मेरे खिलाफ लेकिन जीतूंगा मैं ही : ट्रंप

अमेरिका में इन दिनों राजनीति उथल-पुथल का माहौल है। इस बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि, डेमोक्रेट नेताओं के पास दुर्भाग्य से मेरे खिलाफ वोट है। वो आसानी से प्रतिनिधि सभा में मेरे खिलाफ वोट कर सकते हैं हालांकि कई को इस बात में भरोसा नहीं है कि उन्हें ऐसा करना चाहिए या नहीं। मेरे पास रिपब्लिकन पार्टी में 95 प्रतिशत तक अनुमोदन रेटिंग है। हम सीनेट में वापस आएंगे और हम जीतेंगे। रिपब्ल्किन एक साथ हैं।
विज्ञापन

अमेरिकी सांसद खन्ना के कार्यक्रम में एचएसएस ने किया था हंगामा

अमेरिकी सांसद रो खन्ना की ओर से महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में विरोध प्रदर्शन के पीछे आयोजकों ने हिंदू स्वयंसेवक संघ (एचएसएस) को जिम्मेदार ठहराया है। आयोजक ने कहा कि एचएसएस प्रदर्शनकारियों के छोटे समूह ने पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेन पर यूक्रेन में भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले पर्चे बांटे। इनमें कई प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक थे।

बिडेन अगले साल अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रबल दावेदार हैं। कार्यक्रम में शामिल आईआईटी खड़गपुर के पूर्व छात्र चिन्मय रॉय ने कहा कि विरोध करने वाले ज्यादातर एचएसएस के सदस्य थे। सिलिकॉन वैली से दो बार के सांसद खन्ना ने जब कार्यक्रम में कहा कि वह कभी कट्टरता या श्वेत राष्ट्रवाद और सांप्रदायिकता के आगे नहीं झुकेंगे और हमेशा बहुलवाद के पक्षधर रहेंगे, तो बैठक में मौजूद सभी लोगों ने खड़े होकर उनके लिए तालियां बजाईं। खन्ना के दादा गांधीवादी थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें