फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: आईएमएफ के प्रवक्ता गेरी राइस ने कहा- हम भारत से संवाद मजबूत करने के लिए हैं तैयार

Sat, 22 May 2021 02:41 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन

सार

  • आईएमएफ में संचार विभाग के निदेशक राइस ने कहा, हम भारत के  घटनाक्रमों पर करीबी नजर रख रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि संक्रमण के नए मामलों में गिरावट आएगी
विज्ञापन
IMF - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के प्रवक्ता गेरी राइस ने कहा है कि संगठन भारत के साथ अपना संवाद मजबूत करने और तकनीकी सहयोग बढ़ाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि मानव त्रासदी इस बात की याद दिलाती है कि महामारी अब भी वैश्विक स्तर पर गंभीर खतरा बनी हुई है।

विज्ञापन


आईएमएफ में संचार विभाग के निदेशक राइस ने कहा, हम भारत के  घटनाक्रमों पर करीबी नजर रख रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि संक्रमण के नए मामलों में गिरावट आएगी। उन्होंने कहा, भारत वैश्विक रूप से एक महत्वपूर्ण अर्थव्यवस्था है। हम जुलाई में भारत और विश्व अर्थव्यवस्था के लिए वृद्धि पूर्वानुमान में फिर सुधार करेंगे। राइस ने कहा, अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर भारत के लिए महामारी से लड़ने के लिए समन्वित नीति प्रतिक्रिया जारी रखना अहम होगा। इसमें टीकाकरण अभियान तेज करना शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें