फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IMF प्रमुख बोलीं: दुनिया में आर्थिक सुस्ती, लेकिन जी-20 में हमें भारत के नेतृत्व पर पूरा भरोसा

Fri, 13 Jan 2023 09:27 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

IMF एमडी ने कहा, दुनिया के लिए एकीकृत वैश्विक अर्थव्यवस्था की रक्षा करने के लिए यह एक महत्वपूर्ण समय है। हमें उम्मीद है कि भारत हमें एक साथ रखते हुए इतनी बड़ी वैश्विक सेवा करेगा।
विज्ञापन
आईएमएफ एमडी क्रिस्टीना जियोर्जिएवा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जियोर्जिएवा ने गुरुवार को भारत के बारे में बड़ी बात कही है। मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे समय जब दुनिया आर्थिक सुस्ती और कई संकटों का सामना कर रही है, हमें जी-20 में भारत के नेतृत्व पर काफी भरोसा है। उन्होंने कहा, भारत वैश्विक औसत से बेहतर प्रदर्शन करने वाले देशों में शामिल है। 

विज्ञापन

IMF एमडी ने कहा, दुनिया के लिए एकीकृत वैश्विक अर्थव्यवस्था की रक्षा करने के लिए यह एक महत्वपूर्ण समय है। हमें उम्मीद है कि भारत हमें एक साथ रखते हुए इतनी बड़ी वैश्विक सेवा करेगा।

भारत के डिजिटलीकरण की सराहना 
क्रिस्टालिना जियोर्जिएवा ने भारत के डिजिटलीकरण की सराहना की। उन्होंने कहा, हम देखते हैं कि कैसे भारत ने बहुत अच्छी तरह से देश में डिजिटलीकरण को पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर में लागू किया है। उन्होंने कहा, जी-20 की प्राथमिकताओं में से एक यह है कि सार्वजनिक मंच पर डिजिटलीकरण कैसे बनाया जाए, जो हर किसी को इससे जुड़ने की  की अनुमति दे। यह कैसे विकास और रोजगार का स्रोत हो सकता है।
विज्ञापन


एशिया के विकास को प्रभावित करता है भारत 
उन्होंने कहा, भारत निश्चित रूप के विकास को प्रभावित करता है। श्रीलंका और पाकिस्तान इसके पड़ोसी देश हैं, जो अस्थिर हैं। उन्होंने कहा, निश्चित रूप से तथ्य यह भी है कि चीन नाटकीय रूप से धीमा हो गया है, इसका प्रभाव पूरे एशिया में दिख रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें