वॉशिंगटन डीसी में ईस्टर आउटिंग के दौरान होमलैंड सिक्योरिटी सचिव क्रिस्टी नोएम अपने परिवार के साथ कैपिटल बर्गर में भोजन कर रहीं थीं। इस दौरान चिली प्रवासी मारियो बुस्टामेंटे-लीवा ने नोएम का पर्स चोरी कर लिया। पर्स में 3,000 डॉलर नकद, उनका ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, डीएचएस बैज और अपार्टमेंट की चाबियां थीं।
एक ओर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अवैध अप्रवासियों के निर्वासन पर जोर दे रहे हैं, तो दूसरी ओर एक अवैध अप्रवासी अपराध को अंजाम दे रहे हैं। एक अवैध अप्रवासी अमेरिकी गृह सचिव क्रिस्टी नोएम का कीमती पर्स चोरी कर लिया। पर्स में तीन हजार डॉलर नकदी थी। इसके बाद बवाल मच गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि अवैध अप्रवासी पहले भी चोरी के आरोप में पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि वॉशिंगटन डीसी में ईस्टर आउटिंग के दौरान होमलैंड सिक्योरिटी सचिव क्रिस्टी नोएम अपने परिवार के साथ कैपिटल बर्गर में भोजन कर रहीं थीं। इस दौरान चिली प्रवासी मारियो बुस्टामेंटे-लीवा ने नोएम का पर्स चोरी कर लिया। अमेरिकी अटॉर्नी एड मार्टिन ने कहा कि होमलैंड सुरक्षा सचिव क्रिस्टी नोएम के पर्स में 3,000 डॉलर नकद, उनका ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, डीएचएस बैज और अपार्टमेंट की चाबियां थीं। फुटेज में नजर आया कि आरोपी एन95 मास्क लगाए है। गहरे रंग की पैंट, फर-टाइप कॉलर और बॉल कैप पहने युवक कैपिटल बर्गर से बैग चुराते दिख रहा है।
गृह सचिव ने दिया धन्यवाद
अमेरिकी गृह सचिव ने पर्स मिलने के बाद पुलिस का धन्यवाद दिया है। नोएम ने एक्स पर लिखा कि ईस्टर संडे को मेरा बैग चुराने वाले अपराधी को खोजने और गिरफ्तार करने के लिए सीक्रेट सर्विस, आव्रजन अधिकारियों और हमारे कानून प्रवर्तन भागीदारों को धन्यवाद। जब मैं अपने परिवार के साथ वाशिंगटन डीसी के एक रेस्तरां में भोजन कर रही थी, तो मेरा पर्स चोरी कर लिया गया। वह व्यक्ति एक पेशेवर अपराधी है जो हमारे देश में कई वर्षों से अवैध रूप से रह रहा है। दुर्भाग्य स इस देश में बहुत से परिवार अपराध के शिकार बन गए हैं। यही कारण है कि राष्ट्रपति ट्रंप अमेरिका को सुरक्षित बनाने और इन अपराधी को हमारी सड़कों से हटाने के लिए हर दिन काम कर रहे हैं।
पहले भी पकड़ जा चुका आरोपी
आरोपी बुस्टामेंटे-लीवा को पहले भी चोरी के आरोप में पकड़ा जा चुका है। लंदन में पांच महीने तक डकैती करने के आरोप में उसे पकड़ा गया था। यहां उसने करीब 28,000 पाउंड के फोन, वॉलेट और कंप्यूटर चुराए थे। मार्टिन ने कहा कि बुस्टामेंटे-लीवा और उसका साथी, अब अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन की हिरासत में हैं। उनको देश में फिर से प्रवेश करने से स्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने हमें निर्देश दिया है कि हम इन लोगों पर आरोप लगाएं जो अवैध रूप से यहां हैं और उन पर मुकदमा चलाएं, साथ ही जरूरत पड़ने पर उन्हें निर्वासित भी करें। मैं आपको बता सकता हूं कि वह अमेरिका की सड़कों पर वापस नहीं आएंगे।