फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-कनाडा तनाव: 'आप हमें कोई खास जानकारी देते हैं तो...,' आतंकी निज्जर हत्याकांड पर जयशंकर का बड़ा बयान

Wed, 27 Sep 2023 11:28 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के आरोपों पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि अगर कनाडाई पक्ष इस मामले में खास जानकारी प्रदान करता है तो इस पर गौर किया जाएगा।
विज्ञापन
S Jaishankar - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में संबोधन के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने कनाडा के साथ चल रहे तनाव पर अपनी बात रखी। खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत की संलिप्ता के आरोपों पर उन्होंने कनाडाई पक्ष को आश्वासन दिया कि अगर वह इस मामले से जुड़ी जानकारी मुहैया कराता है तो वह इस पर गौर करने के लिए तैयार हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

कनाडा के आरोप पर विदेश मंत्री ने क्या कहा
जयशंकर ने न्यूयॉर्क में 'काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस' कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसका संचालन भारत में अमेरिका के राजदूत रहे केनेथ एस. जस्टर कर रहे थे। इसी दौरान निज्जर हत्याकांड को लेकर विदेश मंत्री ने कहा, 'मैं आपको बहुत स्पष्ट रूप से वही बताऊंगा, जो हमने कनाडा को बताया है। पहला, ये भारत सरकार की नीति नहीं है। दूसरा, हमने कनाडा से कहा है कि अगर उनके पास कोई खास सबूत हैं, कोई प्रासंगिक चीज है तो हमें इस बारे में जरूर बताएं। हम इस पर गौर करने के लिए तैयार हैं। लेकिन, आपको इससे जुड़ी पृष्ठभूमि भी समझनी होगी, क्योंकि पृष्ठभूमि के बिना तस्वीर पूरी नहीं होगी।'

 

'कनाडा में देखने को मिले हैं काफी ज्यादा संगठित अपराध'
उन्होंने आगे कहा कि आपको यह भी मानना होगा कि बीते कुछ वर्षों के दौरान कनाडा में काफी ज्यादा संगठित अपराध देखने को मिले हैं, जो अलगाववादी ताकतों से जुड़े हैं। संगठित अपराध, हिंसा, चरमपंथ, ये सब आपस में मिले हुए हैं। उल्टा हम उन्हें जानकारी देते रहे हैं। हम कनाडा को संगठित अपराध के नेतृत्व की जानकारी देते रहे हैं, जो कनाडा करता है। हमने कनाडा को प्रत्यर्पण से जुड़े कई अनुरोध भेज रखे हैं। ऐसे कई आतंकवादी नेता हैं, जिनकी पहचान की जा चुकी है। तो आपको यह समझने की जरूरत है कि वहां पर एक तरह का माहौल है। अगर आपको यह जानना है कि वहां क्या कुछ हो रहा है तो इस बात को समझना काफी अहम हो जाता है।' 

राजनीतिक वजहों से दी जा रही छूट: जयशंकर
'हमारी चिंताएं ये हैं कि राजनीतिक वजहों से इन सभी को काफी छूट दी जा रही है। हमारे सामने ऐसे हालात हैं, जिनमें हमारे राजनियक को धमकियां दी जा रही हैं, हमारे दूतावासों पर हमले हो रहे हैं। राजनीति में हमारे दखल से जुड़ी टिप्पणियां की जा रही हैं। कई बार ये जवाब देते हुए इन सभी चीजों को सही ठहराया जाता है कि लोकतंत्र इसी तरह काम करता है।' जस्टर आगे उनसे सवाल करते हैं कि अगर इस मामले से जुड़े खास सबूत देते हैं तो क्या भारत सरकार सहयोग करेगी, इस पर जयशंकर कहते हैं, 'अगर कोई मुझे खास जानकारी देता है और ये सिर्फ कनाडा तक सीमित नहीं है..लेकिन अगर कोई घटना हुई है, जिसे लेकर कोई मुद्दा है और मुझे इस बारे में ब्योरेवार जानकारी दी जाती है तो सरकार होने के नाते मैं इस पर गौर करूंगा।' 
विज्ञापन

कनाडा के प्रधानमंत्री ने भारत पर लगाया गंभीर आरोप
पिछले हफ्ते की शुरुआत में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने एक विस्फोटक बयान दिया, जिसमें उन्होंने भारत सरकार पर खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया। उनके इस दावे को भारत ने स्पष्ट रूप से खारिज किया है और इसे 'बेतुका' और (राजनीति से) 'प्रेरित' बताया है। आरोपों के बाद भारत ने कनाडा में अपनी वीजा सेवाओं को निलंबित कर दिया है। तनावपूर्ण संबंधों के बीच भारत ने अपने नागरिकों और कनाडा की यात्रा करने वालों के लिए एडवाइजरी जारी कर कहा है कि वे देश में बढ़ती भारत विरोधी गतिविधियों और राजनीतिक रूप से घृणा अपराधों एवं आपराधिक हिंसा के मद्देनजर अत्यधिक सावधानी बरतें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें