पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान कबायली जिले में सड़क किनारे हुए एक बम धमाके में तीन सैन्य अधिकारियों और एक सैनिक की मौत हो गई। सेना के एक बयान में कहा गया है कि शुक्रवार को हुए इस धमाके में आतंकवादियों ने उत्तरी वजीरिस्तान के खर्कमार क्षेत्र में एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईइडी) से सैन्य वाहन को निशाना बनाया। फिलहाल किसी संगठन ने इस हमले की जानकारी नहीं ली है। जारी बयान में यह भी कहा गया है कि पिछले एक महीनों में इस इलाके में हमले तेज हो गए है।