फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel: गाजा में इस्राइली बंधक का शव बरामद; सेना ने कहा- मौके से मिले अवशेष उसके बेटे के या नहीं, जांच जारी

Thu, 09 Jan 2025 04:01 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम

सार

योसेफ अलजायदनी और उसके तीन बच्चे उन 250 बंधकों में शामिल थे, जिन्हें हमास के आतंकवादियों ने दक्षिणी इस्राइल में घुसकर 1,200 लोगों की हत्या के दौरान अपहरण किया था। योसेफ के 19 बच्चे थे। 
 
विज्ञापन
गाजा पट्टी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइली सैनिकों ने दक्षिणी गाजा में एक भूमिगत सुरंग से 53 वर्षीय बंधक योसेफ अलजायदनी का शव बरामद किया है। सेना ने बुधवार को कहा कि अब यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि क्या वहां मिले अवशेष उसके 23 वर्षीय बेटे हमजा के हैं या नहीं। 

विज्ञापन


योसेफ का शव ऐसे समय में मिला है, जब इस्राइल और हमास युद्धविराम समझौते पर विचार कर रहे हैं, जिससे गाजा में बाकी बंधकों को मुक्त किया जा सके। इस्राइल ने 100 बंधकों में से लगभग एक तिहाई को मृत घोषित किया है, लेकिन उनका मानना है कि आधे से ज्यादा जीवित हो सकते हैं।

योसेफ की मौत के कारणों की चल रही जांच: शोशानी
इससे पहले यह माना जा रहा था कि योसेफ और उसके बेटे हमजा अभी जीवित हैं। अब इस खबर से इस्राइल पर समझौते का दबाव बढ़ सकता है, क्योंकि अंदाजा लगाया जा रहा है कि हमजा की मौत कैद में हुई होगी। सेना ने कहा कि सुरंग में मिले सबूतों से हमजा की मौत की आशंका है। इस्राइली सैन्य प्रवक्ता कर्नल नदाव शोशानी ने बताया कि योसेफ की मौत के कारणों की जांच चल रही है। 
विज्ञापन


योसेफ के 19 बच्चे थे
योसेफ अलजायदनी और उसके तीन बच्चे उन 250 बंधकों में शामिल थे, जिन्हें हमास के आतंकवादियों ने दक्षिणी इस्राइल में घुसकर 1,200 लोगों की हत्या के दौरान अपहरण किया था। योसेफ के 19 बच्चे थे। उसने 17 साल तक किबुत्ज होलिट में डेरी फार्म में काम किया था। बंधक परिवार फोरम ने बताया कि योसेफ के किशोर बच्चे- बिलाल और आयशा नवंबर 2023 में एक सप्ताह के संघर्ष विराम समझौते में लगभग 100 बंधकों के साथ रिहा हुए थे। अलजायदनी का परिवार बेडौइन समुदाय का हिस्सा है, जो इस्राइल में गरीब और हाशिए पर धकेले गए लोगों में से हैं। 

हमास द्वारा जारी 34 बंधकों की सूची में योसेफ का था नाम
हाल ही में मीडिया ने दावा किया था कि हमास ने 34 बंधकों की सूची जारी की है, जिसमें योसेफ अलजायदनी का नाम भी शामिल था। आतंकवादी समूह ने इन बंधकों को रिहा करने की बात की थी। हालांकि, इस्राइल ने इन खबरों का खंडन किया था। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हमास ने उन्हें कोई भी सूची नहीं दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें