IDF ने हमास आतंकवादी संगठन में अल-फुरकान बटालियन के उप-कमांडर सलाह उल-दीन जारा को मार गिराने का दावा किया है। आईडीएफ का कहना है कि जारा को उसने 24 जुलाई को मार गिराया। इसके अलावा, इस्राइली सेना ने उत्तरी गाजा के बेत हनून इलाके में एक सुरंग में छिपे आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। सेना ने उनके पास से कई हथियार भी बरामद किए हैं।
इस्राइल रक्षा बल (आईडीएफ) ने दावा किया है कि उसने हमास कमांडर सलाह अल-दीन जारा को मार गिराया है। वह हमास आतंकवादी संगठन में अल-फुरकान बटालियन का उप-कमांडर था। आईडीएफ का कहना है कि वह 24 जुलाई, 2025 को मारा गया। इसके अलावा, उत्तरी गाजा पट्टी के बेत हनून इलाके में सुरंग में छिपे आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है।
विज्ञापन
IDF के अनुसार, जारा पहले बटालियन की लड़ाकू सहायता कंपनी का कमांडर था। उसने गाजा पट्टी में इस्राइली नागरिकों और आईडीएफ बलों पर कई हमले करवाए थे।
गाजा सुरंग में छिपे आतंकियों का आत्मसमर्पण
इस्राइली सेना ने शनिवार को उत्तरी गाजा पट्टी के बेत हनून इलाके में एक अभियान चलाया। इस दौरान सेना ने इलाके में एक सुरंग के शाफ्ट से निकले कई आतंकवादियों की पहचान की। आतंकवादियों ने सेना के सामने आत्मसमर्पण कर दिया और उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
आतंकियों ने घटनास्थल से भागने की बनाई थी योजना
बेत हनून इलाके में मौजूद सुरक्षा बलों ने आत्मसमर्पण करने वाले आतंकवादियों से पूछताछ की। इस दौरान आतंकवादियों ने बताया कि उन्होंने घटनास्थल से भागने की योजना बनाई थी, क्योंकि शाफ्ट में उनके साथ मौजूद एक अन्य आतंकवादी आईडीएफ के साथ झड़प में मारा गया था।
इस्राइली सेना ने घटनास्थल से जब्त किए कई हथियार
आत्मसमर्पण करने वाले आतंकवादियों ने बेत हनून इलाके में शाफ्ट के पास एक हथियार डिपो के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद आतंकवादी इस्राइली सेना को वहां लेकर गए। इस्राइली सेना ने घटनास्थल से से कई हथियार जब्त किए, जिनमें जैकेट, कारतूस, ग्रेनेड और हथियार शामिल हैं। इस्राइली सेना ने बताया कि सुरंग के अंदर लंबे समय तक रहने के लिए उपकरण, भोजन, पानी और स्वच्छता संबंधी उपकरण मौजूद थे।