फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel: आईडीएफ का दावा- बेरूत और दक्षिणी लेबनान में तबाह किए हिज्बुल्ला के ठिकाने; वीडियो जारी किया

Fri, 13 Mar 2026 09:03 PM IST
Nirmal Kant वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव

सार

Israel: आईडीएफ ने दावा किया कि उसने बेरूत, बेका घाटी और दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्ला के कई ठिकानों, हथियार भंडार और वित्तीय संपत्तियों को हवाई हमलों में निशाना बनाया। आईडीएफ के अनुसार इन हमलों का मकसद हिज्बुल्ला की आर्थिक और सैन्य क्षमताओं को कमजोर करना था। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
आईडीएफ की ओर से जारी वीडियो का स्क्रीनशॉट - फोटो : एक्स/आईडीएफ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल रक्षा बल (आईडीएफ) ने बेरूत, बेका घाटी और दक्षिणी लेबनान के कई क्षेत्रों में हिज्बुल्ला के बुनियादी ढांचे को ध्वस्त करने का दावा किया। गुरुवार को कई हवाई हमले किए गए।
विज्ञापन


आईडीएफ ने क्या कहा?
आईडीएफ ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लिखा, 'एक साथ कई क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए इस्राइली वायु सेना ने 'अल-कर्द अल-हसन' संगठन की संपत्तियों और हिज्बुल्ला संगठन के हथियार भंडारण स्थलों को निशाना बनाया। आईडीएफ के अनुसार, बेरूत में आईडीएफ ने 'अल-कर्द अल-हसन' संगठन की अतिरिक्त संपत्तियों और हिज्बुल्ला के अहम आर्थिक ठिकानों को निशाना बनाया। इन हमलों का मकसद हिज्बुल्ला को और अधिक नुकसान पहुंचाना था। यह संगठन नागरिकों के पैसे का इस्तेमाल करके हिज्बुल्ला को वित्तीय सेवाएं देता है और उसकी गतिविधियों को बढ़ावा देता है।
 

आईडीएफ के अनुसार,'अल-कर्द अल-हसन' पर हाल ही में किए गए हमलों की श्रृंखला में यह ताजा कार्रवाई है, जिससे हिज्बुल्ला और उसके संसाधनों को और अधिक नुकसान पहुंचा है। हाल के हमलों के कारण इस संगठन की गतिविधियां पूरी तरह रुक गई हैं और इसके ढांचे को गंभीर नुकसान पहुंचा है। आईडीएफ के अनुसार, बेका घाटी और दक्षिणी लेबनान के अन्य क्षेत्रों में भी हिज्बुल्ला के लगभग दस हथियार भंडारण स्थलों पर हमला किया गया। इनमें से कुछ गोदाम लितानी और जहरानी नदियों के बीच के इलाके में थे, जहां से इस सप्ताह की शुरुआत में इस्राइल के क्षेत्र की ओर रॉकेट दागे गए थे।
विज्ञापन


कौन था अबू द'रार मोहम्मद?
इससे पहले भी मंगलवार को इस्राइली वायु सेना (आईएएफ) ने एक हमले में हिज्बुल्ला की मिसाइल इकाई से जुड़े कमांडर अबू द'रार मोहम्मद को मार गिराने का दावा किया था। अबू द'रार मोहम्मद बेरूत में हिज्बुल्ला की मिसाइल इकाई में काम करने वाला और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की ओर से कार्य करने वाला एक कमांडर था।

आईएएफ ने बताया कि मोहम्मद हिज्बुल्ला के रणनीतिक सैन्य हथियारों के बारे में जानकारी रखता था। वह संगठन की रॉकेट इकाई की प्रक्रियाओं का नेतृत्व करता था और ऑपरेशन नॉर्दर्न एरोज तथा ऑपरेशन रोअर ऑफ द लायन के दौरान इस्राइल की ओर मिसाइल हमलों का निर्देशन करता था। अबू द'रार मोहम्मद हिज्बुल्लाह की रॉकेट क्षमता को मजबूत करने में एक प्रमुख व्यक्ति था और ऑपरेशन नॉर्दर्न एरोज के बाद उसे फिर से मजबूत करने पर काम कर रहा था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें