फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: हवा में उड़ रहे विमान से टकराया बर्फ का टुकड़ा, टूटी विंडस्क्रीन और बाल-बाल बचे यात्री

Wed, 29 Dec 2021 03:01 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

बर्फ के टुकड़े दो इंच मोटी विंडस्क्रीन को पूरी तरह से तोड़ दिया। हालांकि यह विंडस्क्रीन अत्यधिक बल का सामना करने के लिए बनाई गई है और बुलेटप्रूफ ग्लास के समान है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हवा में हजारों फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे विमान के साथ अनहोनी होने से बच गई। खबरों के मुताबिक ब्रिटिश एयरवेज का एक विमान हवा में उड़ रहा था तभी विमान पर एक बर्फ का टुकड़ा गिरा और टुकड़े के टकराने से उसकी विंडस्क्रीन टूट गई और उसमें बैठे यात्री बाल-बाल बच गए और विमान सैन जोस में सुरक्षित उतर गया।

विज्ञापन


 दो इंच मोटी विंडस्क्रीन को पूरी तरह से तोड़ दिया
खबरों की मानें तो बोइंग 777 विमान 35,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। क्रिसमस के दिन लंदन के गैटविक से कोस्टा रिका में सैन जोस की यात्रा के दौरान यह दुर्घटना हुई। बर्फ के टुकड़े दो इंच मोटी विंडस्क्रीन को पूरी तरह से तोड़ दिया। हालांकि यह विंडस्क्रीन अत्यधिक बल का सामना करने के लिए बनाई गई है और बुलेटप्रूफ ग्लास के समान है। 

दस लाख में एक बार होती है ऐसी घटना
विमान के साथ हुए हादसे से देरी होने के चलते लगभग 200 यात्री जो क्रिसमस की पूर्व संध्या पर लंदन में वापस आने वाले थे समय पर अपने घर नहीं पहुंच सके। विशेषज्ञों की मानें तो ऐसी घटना को दस लाख में एक बार होती है।
विज्ञापन


50 घंटे की देरी से उड़ा विमान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 23 दिसंबर की शाम को फ्लाइट सैन जोस से गैटविक को रवाना होने वाली थी, लेकिन विंडस्क्रीन की मरम्मत में लगने वाले वक्त की वजह से यात्रियों को पहुंचने में कम-से-कम 50 घंटे की देरी हुई और उन्हें लंदन को प्रस्थान करना पड़ा। इसकी वजह से यात्रियों को खासा परेशानी झेलनी पड़ी।

एक कपल ने बताई आपबीती
जो मिशेल और गीर ओलाफसन जो हनीमून ट्रिप पर थे। उन्होंने सोचा था कि वे क्रिसमस के लिए गैटविक के रास्ते एडिनबर्ग में अपने घर लौट जाएंगे। मिशेल स्थानीय मीडिया को बताया कि हम वहां पहुंचने लिए एक कनेक्टिंग फ्लाइट खोज रहे थे जो हमें समय पर पहुंचा सके। खबरों की मानें तो फ्लाइट लगभग दो दिन लेट चली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें