फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर दुनिया के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका

Fri, 27 Sep 2019 05:55 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील के विदेश मंत्रियों के साथ एस जयशंकर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका ने न्यूयॉर्क में गुरुवार को (स्थानीय समयानुसार) बहुपक्षीय व्यवस्था को सुधारने के लिए सभी संबंधित मंचों, अंतरराष्ट्रीय संगठनों में सहयोग करने की बात कही। तीनों देशों ने भ्रष्टाचार करने वालों और आर्थिक अपराधियों के खिलाफ साथ काम करने की प्रतिबद्धता को दोहराया। इस बैठक में इबसा (IBSA) देशों के विदेश मंत्रियों ने भाग लिया। बता दें कि इबसा में भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका देश आते हैं। 

विज्ञापन


भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, 'बड़ी और गंभीर वैश्विक समस्याओं के समय में भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका हमारे साझा उद्देश्यों को और एक शांतिपूर्ण, सुरक्षित और संपन्न दुनिया के निर्माण के लिए अपनी जिम्मेदारी को समझते हैं। विकास का अधिकार और अवसरों की समानता इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के जरूरी साधन हैं।'

इसमें यह भी इंगित किया गया है कि बहुपक्षीय व्यवस्था के पुनर्निर्माण की जरूरत है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह सभी देशों और वहां के नागरिकों के लिए प्रभावी तरीके से काम कर रहा है। बयान में लिखा है, 'बड़े लोकतंत्र और जीवंत राष्ट्र होने के कारण, हम मानते हैं कि जनता को अंतरराष्ट्रीय सरकार के केंद्र में होना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें