फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूयॉर्क में ब्रिक्स की मंत्रिस्तरीय बैठक में शामिल हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर

Fri, 27 Sep 2019 04:06 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) से इतर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने न्यूयॉर्क में आज ब्रिक्स की मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लिया। ब्राजील पांच देशों का एक समूह है जिसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं।

विज्ञापन


बैठक में सुरक्षा परिषद समेत संयुक्त राष्ट्र को और प्रभावी व कुशल बनाने और इसमें विकासशील देशों का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए इसमें के व्यापक सुधार लाने की आवश्यकता जताई गई।

बैठक में चीन और रूस ने अंतरराष्ट्रीय मामलों ब्राजील, भारत और दक्षिण अफ्रीका की भूमिका और स्थिति में अपनी भागीदारी के महत्व को दोहराया और संयुक्त राष्ट्र में बड़ी भूमिका निभाने की महात्वाकांक्षा का समर्थन किया। 
विज्ञापन


मंत्रियों ने आतंकवाद और इसके सभी स्वरूपों के कड़े विरोध को दोहराया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आतंकवाद के खिलाफ प्रभावी लड़ाई सुनिश्चित करने के लिए एक व्यापक दृष्टिकोण आवश्यक है।

विदेश मंत्रियों ने अंतर्राष्ट्रीय कानून के तहत और संयुक्त राष्ट्र के तत्वावधान में आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए ठोस प्रयासों करने आग्रह किया और इस संबंध में अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद पर व्यापक सम्मेलन (CCIT) को जल्द अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें