एक इंटरव्यू में मजाक में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगले पोप के लिए वह खुद की पहली पसंद होंगे। ट्रंप के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। लोगों ने ट्रंप को पोप की औपचारिक पोशाक में दिखाते हुए तस्वीरें साझा कीं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मजाक में पोप बनने की इच्छा जाहिर की है। एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अगले पोप के लिए वह खुद की पहली पसंद होंगे। इसके बाद सोशल मीडिया पर पोप की वेशभूषा में ट्रंप की तस्वीरों से भरे मीम्स वायरल हो गए।
विज्ञापन
पहले लैटिन अमेरिकन मूल के पोप, पोप फ्रांसिस का बीते सोमवार को 88 साल की उम्र में निधन हो गया था। पोप फ्रांसिस बीते लंबे समय से बीमार थे और कुछ समय पहले ही अस्पताल से डिस्चार्ज हुए थे। सेंट पीटर स्क्वायर में हुए उनके अंतिम संस्कार में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल हुए थे। पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार के बाद सात मई से कार्डिनल्स उत्तराधिकारी को चुनने की प्रक्रिया शुरू करने वाले हैं।
ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि मैं पोप बनना चाहूंगा। यह मेरी पहली पसंद होगी। जब पूछा गया कि फ्रांसिस की जगह किसे लेना चाहिए, तो ट्रंप ने कहा कि मेरी कोई प्राथमिकता नहीं है। लेकिन मुझे यह कहना होगा कि हमारे पास न्यूयॉर्क से एक कार्डिनल है। वह बहुत अच्छा है, इसलिए हम देखेंगे कि क्या होता है।
बताया जा रहा है कि न्यूयॉर्क के कार्डिनल टिमोथी डोलन को फ्रांसिस के उत्तराधिकारी के रूप में सबसे आगे नहीं माना जा रहा है। अब तक अमेरिका से कभी कोई पोप नहीं आया।
रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम ट्रंप की पोप पद की इच्छा का समर्थन करते नजर आए। ग्राहम ने सोशल मीडिया पर कहा कि वह इसके बारे में सुनकर उत्साहित हैं। यह एक डार्क हॉर्स उम्मीदवार होगा। मैं पोप कॉन्क्लेव और कैथोलिक विश्वासियों से इस संभावना के बारे में खुले दिमाग से सोचने के लिए कहूंगा। पहले पोप-अमेरिकी राष्ट्रपति संयोजन के कई फायदे हैं। सफेद धुएं पर नज़र रखें... ट्रंप MMXXVIII।
ट्रंप को पोप बनते हुए दिखाने वाला वीडियो जल्द ही विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर वायरल हो गया। ट्रंप के समर्थकों ने उनके विचार की सराहना की, जबकि सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने मीम्स की भरमार कर दी, जिनमें ट्रंप को पोप की औपचारिक पोशाक में दिखाया गया था।
संबंधित वीडियो