फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: 'मैं सांस नहीं ले पा रहा हूं...', ओहियो पुलिस ने जारी किया अश्वेत व्यक्ति की मौत का वीडियो

Sat, 27 Apr 2024 03:32 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

कैंटन पुलिस विभाग ने बुधवार को वीडियो जारी किया, जिसमें फ्रैंक ई टायसन की मौत को दिखाया गया है। व्यक्ति कैंटन का रहने वाला था। वीडियो में दिखाया गया है कि अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचते हैं और उसे हिरासत में लेने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन
Frank E. Tyson - फोटो : Canton Police Department, Ohio
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के ओहियो की पुलिस ने एक अश्वेत व्यक्ति के वीडियो फुटेज जारी किए। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिए उसे जमीन पर गिरा दिया था। वीडियो में व्यक्ति पुलिस बार-बार यह कहते हुए दिखाई दे रहा है कि मैं सांस नहीं ले पा रहा हूं। इसके बाद उसकी मौत हो जाती है। 

विज्ञापन


कैंटन पुलिस विभाग ने बुधवार को वीडियो जारी किया, जिसमें फ्रैंक ई टायसन (53 वर्षीय) की मौत को दिखाया गया है। व्यक्ति कैंटन का रहने वाला था। वीडियो में दिखाया गया है कि अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचते हैं और टायसन का सामना करते हैं और फिर उसे हिरासत में लेने की कोशिश करते हैं।

वीडियो में दिखाया गया है कि अधिकारी टायसन को गिरफ्तार करने के लिए मशक्कत करते हैं। बाद में एक अधिकारी टायसन को फर्श पर गिराकर पीछे से घुटने के बल रोककर रखता है। इस दौरान टायसन बार-बार कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि 'मैं सांस नहीं ले पा रहा हूं'। इसके कुछ मिनट पर टायसन का शरीर हरकत करना बंद कर देता है और उनकी मौत हो जाती है। 
विज्ञापन


हालांकि, 18 अप्रैल को हुई इस घटना को लेकर पुलिस ने दावा किया कि कैंटन शहर की पूर्वी सीमा के पास टायसन अपनी कार टकराने के बाद वहां से भागा था। पुलिस विभाग ने इसमें शामिल अधिकारियों की पहचान ब्यू शोनेगे और कैमडेन बर्च के रूप में की है। दोनों को जांच होने तक अवकाश पर रखा गया था। ओहियो अपराध जांच ब्यूरो इस मामले की जांच कर रहा है। 

पुलिस के मुताबिक, अधिकारियों ने शेरिक रोड साऊथ वेस्ट के 1700 ब्लॉक में रात करीब सवा आठ बजे एक वाहन दुर्घटना की सूचना के बाद कार्रवाई की थी। कैंटन के मेयर विलियम शेरर द्वितीय ने एक बयान जारी कर कहा, आज हमने टासन की मौत से जुड़ी गिरफ्तारी की घटना का वीडियो फुटेज जारी किया है। मैं टायसन के परिजनों को मिला ताकि उन्हें संवेदना दी जा सके। मेरा लक्ष्य इस समुदाय के लिए पारदर्शी होना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें