चीन से एक बेहद अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति सिर्फ इसलिए गाड़ी के आगे कूद गया ताकि वह ये जान सके कि उसकी पत्नी उसे प्यार करती है या नहीं। घायल होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल वह खतरे से बाहर है।
व्यक्ति का नाम पैन है और वह अपनी पत्नी के साथ बीजिंग में रहता है। जब पुलिस ने उससे पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया है तो उसने कहा कि उसका ये मानना है कि अगर उसकी पत्नी उसे प्यार करती होगी तो वह उसे जरूर बचाएगी।
पैन ने कहा कि मैं चाहता था कि पत्नी मुझे खींच ले। मैं अपने लिए उसके प्यार का टेस्ट लेना चाहता था। वहीं पैन की पत्नी का कहना है कि उसने कई बार पति को खींचकर बचाया भी। लेकिन इस बार एक तेज रफ्तार गाड़ी उसे रौंदते हुए निकल गई।
घटना शहर के जिनजियांग प्रांत की है। करीब 40 मिनट तक चला ये घटनाक्रम ट्रैफिक के कैमरे में कैद हो गया है। इस घटना के वीडियो में दिख रहा है कि दोनों पति पत्नी बहस कर रहे हैं। उसी दौरान पति चलती गाड़ी के आगे बार बार कूदता है और पत्नी बचाने की कोशिश भी करती है। लेकिन आखिर में पत्नी बचा नहीं पाती पैन को तेज रफ्तार में आई गाड़ी रौंद जाती है।
स्थानीय पुलिस का कहना है कि पैन को सिर में चोट आई है और उसे सीने में कई प्रैक्चर भी आए हैं।