फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालतू बिल्ली का शिकार करने घर तक पीछे आया सांप

Fri, 12 Feb 2021 02:54 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
विज्ञापन
घर के दरवाजे तक आया सांप..... - फोटो : twitter
विज्ञापन

मामला थाईलैंड के नोंथबुरी का है जहां एक भूखा सांप पालतू बिल्ली का शिकार करने के घर के दरवाजे तक पीछे पीछे आ गया। बिल्ली की किस्मत अच्छी थी जो उसकी जान बच गई। सांप की लंबाई लगभग 10 फीट की होगी।

विज्ञापन


वीडियो में साफ देखा सकता है कि घर का मालिक पौधों को पानी दे रहा है, और उसकी पालतू बिल्ली बाहर गार्डन एरिया में घूम रही है। तभी एक सांप झाड़ियों से निकला और रेंगता हुआ बिल्ली की तरफ बढ़ने लगा।

सांप बिल्ली को अपना शिकार बनाने के काफी नजदीक था। तभी उसके मालिक की नजर सांप पर पड़ी और उसने दौड़कर अपनी पालतू बिल्ली को गोद में उठा लिया। उसे लगा कि सांप जा चुका है उसने बाहर झांक कर देखा कि सांप चल गया लेकिन वह बिल्ली का पीछा करने हुए घर के दरवाजे की तरफ आ गया।
विज्ञापन


उस मालिक ने फुर्ती दिखाते हए, बिल्ली को घर के अंदर कर दिया और दरवाजे का गेट लगा दिया। घर की खिड़की से उसने देखा का 10 फीट लंबा सांप उसके घर के दरवाजे के सामने से निकल गया।

सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो काफी देखा जा रहा है। एक यूजर ने कहा कि अच्छा हुआ बिल्ली के मालिक ने उसे देख लिया, नहीं कुछ भी हो सकता था। एक ने लिखा कि सांप की किस्मत अच्छी थी वो बच गया, नहीं तो बिल्ली उससे लड़ाई में जीत सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें