फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manhattan Shooting: गोलीबारी में मारे गए सुरक्षा गार्ड को लोगों ने दी श्रद्धांजलि, हैती से US आए थे एलैंड

Mon, 11 Aug 2025 02:42 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

मैनहट्टन गोलीबारी में मारे गए सुरक्षा गार्ड एलैंड एटियन की याद में शनिवार (स्थानीय समयानुसार) को ब्रुकलिन में सैकड़ों लोगों ने एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। इस दौरान लोगों ने एटियन को श्रद्धांजलि दी। एलैंड के भाई स्मिथ एटियन ने कहा कि मेरे भाई को एक नायक के रूप में याद किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
गोलीबारी के दौरान अपने आप को सुरक्षित करते कर्मचारी (फाइल) - फोटो : एक्स@SpencerHakimian
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के मैनहट्टन में पिछले महीने एक व्यक्ति ने नेशनल फुटबॉल लीग के मुख्यालय को निशाना बनाकर एक ऑफिस टावर पर गोलीबारी की थी। इस गोलीबारी में एक सुरक्षा गार्ड एलैंड एटियेन की मौत हो गई थी। उनकी याद में सैकड़ों लोग शनिवार (स्थानीय समयानुसार) को इकट्ठा हुए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

विज्ञापन


एलैंड हैती से आए प्रवासी थे। वे 2017 में अमेरिका में नए जीवन का सपना लेकर आए थे। उन्हें एक अच्छे पिता और दादा के रूप में जाना जाता था। 28 जुलाई को जब हमला हुआ, तब वे अपनी ड्यूटी पर थे और पूरी निष्ठा से काम कर रहे थे।

ये भी पढ़ें: Earthquake: तुर्किये में लगे भूकंप के झटके, रिएक्टर पैमाने पर 6.1 मापी गई तीव्रता; 12 इमारतें ढहीं, दो लोग दबे
विज्ञापन


मेरे भाई को नायक के रूप में किया जाएगा याद: स्मिथ 
एलैंड के भाई स्मिथ एटियेन ने कहा, 'मेरे भाई को एक नायक के रूप में याद किया जाएगा। एक विनम्र, स्थिर और दयालु न्यूयॉर्क नायक। एलैंड ने सर्वोच्च बलिदान दिया, डर के बजाय बहादुरी और निस्वार्थता को चुना। अपने आखिरी पलों में भी वे दूसरों की रक्षा करते रहे।'

गोलीबारी में चार लोगों की हुई थी मौत 
ब्रुकलिन में शनिवार को 46 वर्षीय एटियेन के लिए एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। वे इस गोलीबारी में मरने वाले चार लोगों में से अंतिम थे। इस घटना में एक न्यूयॉर्क पुलिस अधिकारी, एक निवेश फर्म के अधिकारी और एक रियल एस्टेट कंपनी के कर्मचारी की भी मौत हो गई थी। हमलावर ने एक व्यक्ति को घायल करने के बाद खुद को गोली मार ली थी। एटियेन की तरह, मारे गए पुलिस अधिकारी दीदारुल इस्लाम भी प्रवासी थे और बांग्लादेशी मूल के थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: F-35: केरल के बाद अब जापान में ब्रिटिश एफ-35 लड़ाकू विमान की आपातकालीन लैंडिंग, 20 मिनट तक बंद रहा रनवे 

एलैंड की कहानी प्रवासियों के योगदान और बलिदान की याद दिलाती रहेगी
एलैंड के यूनियन 32BJ SEIU के अध्यक्ष मैनी पास्ट्रेच ने कहा कि एटियेन न सिर्फ जरूरी कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करते थे, बल्कि उन प्रवासियों का भी, जो अमेरिका में बेहतर जीवन बनाने और योगदान देने आते हैं। पास्ट्रेच ने कहा, 'एलैंड की कहानी हमें हमेशा प्रवासियों के योगदान और बलिदान की याद दिलाती रहेगी।' पिछले हफ्ते न्यूयॉर्क भर की इमारतों के सुरक्षा अधिकारियों ने भी एलैंड के सम्मान में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें