फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: मौसम विभाग से सैकड़ों कर्मी हटाए गए, एलन मस्क के सरकारी खर्च में कटौती अभियान के तहत बड़ी छंटनी

Sat, 01 Mar 2025 04:12 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

एनओएए के पूर्व मुख्य वैज्ञानिक क्रेग मैकलीन ने कहा, ये छंटनी दो चरणो में हुई है। पहले चरण में 500 व दूसरे चरण में 800 को हटाया गया है। पहले चरण में परिवीक्षाधीन कर्मियों की छंटनी हुई है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप / एलन मस्क - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैकड़ों अमेरिकी मौसम पूर्वानुमानकर्ताओं व राष्ट्रीय महासागरीय, वायुमंडलीय प्रशासन (एनओएए) के अन्य संघीय कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके सहयोगी एलन मस्क द्वारा संघीय सरकार के खर्चों में कटौती के तहत यह छंटनी हो रही है।

विज्ञापन


एनओएए के पूर्व मुख्य वैज्ञानिक क्रेग मैकलीन ने कहा, ये छंटनी दो चरणो में हुई है। पहले चरण में 500 व दूसरे चरण में 800 को हटाया गया है। पहले चरण में परिवीक्षाधीन कर्मियों की छंटनी हुई है। इस बीच डेमोक्रेटिक सांसद ग्रेस मेंग ने कहा, मौसम सेवा में बिना कारण सेवाएं खत्म होने के नोटिस अमानवीय हैं।  

संघीय परिवीक्षाधीन कर्मचारियों की सामूहिक बर्खास्तगी गैरकानूनी : कोर्ट
संघीय जज विलियम अलसुप ने श्रमिक संघों के समूह को राहत देते हुए कहा कि परिवीक्षाधीन कर्मियों की सामूहिक बर्खास्तगी संभवतः गैरकानूनी है। समूह ने ट्रंप प्रशासन द्वारा संघीय कार्यबल में बड़ी कटौती रोकने के लिए केस किया है। अलसुप ने कार्मिक प्रबंधन कार्यालय को आदेश दिया कि वह कुछ संघीय एजेंसी को बताए कि उसके पास परिवीक्षाधीन कर्मियों को बर्खास्त करने का अधिकार नहीं है। जज ने कहा, ओपीएम के पास किसी भी कानून के तहत अपने कर्मचारी के अलावा किसी अन्य को नौकरी पर रखने या निकालने का कोई अधिकार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें