फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवीय मदद: वाघा बॉर्डर से अफगान लोगों को मानवीय मदद पहुंचाने के लिए भारत को मिला और वक्त, जानें क्या है मामला

Sun, 17 Apr 2022 10:39 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

असल, नवंबर 2021 में पाकिस्तान ने अफगान लोगों के लिए मदद के रूप में वाघा सीमा के माध्यम से भारत से अफगान के लिए मानवीय सहायता के रूप में 50,000 मीट्रिक टन गेहूं और जीवन रक्षक दवाओं के परिवहन को मंजूरी दी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान के लोगों के लिए मानवीय मदद भेजने की भारत की पहल पर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा फैसला किया है। पाकिस्तान में नई सरकार ने मामले में भारत की ओर से मांगी गई समयसीमा को बढ़ाने का फैसला किया है। मानवीय मदद के परिवहन को पूरा करने के लिए शहबाज सरकार ने समयसीमा को दो महीने का विस्तार देने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के मुताबिक, वाघा सीमा द्वारा अफगान लोगों को मानवीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए नवंबर 2021 में पाकिस्तान ने भारत को 50,000 मीट्रिक टन गेहूं और जीवन रक्षक दवाओं के परिवहन को मंजूरी दी थी। मानवीय सहायता के परिवहन के लिए दी गई समयावधि 21 मार्च 2022 को समाप्त हो गई थी। भारत सरकार ने हाल ही में परिवहन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए समय अवधि बढ़ाने का अनुरोध किया है।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि परिवहन पूरा करने की सुविधा के लिए दो महीने का विस्तार देने का निर्णय लिया गया है। सभी तौर-तरीके वही रहेंगे जो पहले भारतीय पक्ष को सूचित किए गए थे। इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग को इस संबंध में निर्णय के बारे में सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन


दरअसल, नवंबर 2021 में पाकिस्तान ने अफगान लोगों के लिए मदद के रूप में मानवीय उद्देश्यों के लिए वाघा सीमा के माध्यम से भारत से अफगान के लिए मानवीय सहायता के रूप में 50,000 मीट्रिक टन गेहूं और जीवन रक्षक दवाओं के परिवहन को मंजूरी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें