कई युवा लड़कियों को चीन से वापस लाने में उनके माता-पिता की मदद करने वाले और कई लड़कियों को चीन जाने से रोकने वाले ईसाई कार्यकर्ता सलीम इकबाल ने कहा कि सरकार अब इस जांच पर पर्दा डालने की कोशिश में है। जांच एजेंसी के अधिकारियों पर जबरदस्त दबाव है। उन्होंने कहा कि कई अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं और पाकिस्तान के नेता इस मामले पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
मीडिया पर भी बनाया जा रहा दबाव
एक अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि पाकिस्तानी मीडिया को भी मानव तस्करी नेटवर्क की खबरें प्रकाशित करने से रोका जा रहा है। लड़कियों को बचाने के लिए कोई भी कुछ नहीं कर रहा है। यह पूरा रैकेट बदस्तूर चल रहा है और बढ़ता जा रहा है क्योंकि वे जानते हैं कि इससे वे आसानी से बच निकलेंगे। अधिकारियों पर जांच नहीं करने का दबाव है।