फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HRC: भारत ने पाक को लगाई लताड़, कहा- मानवाधिकार रिकॉर्ड में आई भारी गिरावट, अल्पसंख्यकों का हो रहा उत्पीड़न

Mon, 30 Jan 2023 10:56 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा

सार

पाकिस्तान के मानवाधिकार की समीक्षा पर भारत ने कहा, मानवाधिकार रक्षकों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को निशाना बनाते हुए पाकिस्तान अपहरण, जबरन गायब करने, मनमाने ढंग से हिरकासत और यातनाओं का इस्तेमाल राज्य की नीति के टूल के रूप में करता है।
विज्ञापन
First Secy Pawan Badhe - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानवाधिकार परिषद (एचआरसी) में सोमवार को एक बार फिर भारत ने पाकिस्तान में मानवाधिकार उल्लंघन के मामलों को उजागर किया है। जिनेवा में भारत के स्थायी मिशन के प्रथम सचिव (फर्स्ट सेक्रेटरी) पवन बधे ने कहा कि पाकिस्तान के मानवाधिकार रिकॉर्ड में भारी गिरावट आई है। पाकिस्तान में शिया, हजारा मुस्लिमों समेत अल्पसंख्यकों को हिंसा और प्रणालीगत (सिस्टेमैटिक) उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा है। 

विज्ञापन

 

पवन बधे ने आगे कहा, इसने बलूचिस्तान, सिंध और खैबर पख्तूनख्वा जैसे इलाके में लोगों का राजनीतिक दमन और उत्पीड़न जारी रखा है और उन्हें अपने अधिकारों से वंचित रखा है। पाकिस्तान के मानवाधिकार की समीक्षा पर फर्स्ट सेक्रेटरी ने कहा, मानवाधिकार रक्षकों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को निशाना बनाते हुए पाकिस्तान अपहरण, जबरन गायब करने, मनमाने ढंग से हिरकासत और यातनाओं का इस्तेमाल राज्य की नीति के टूल के रूप में करता है। 

भारत ने यह भी कहा कि पाकिस्तान अपने नियंत्रण वाले क्षेत्रों से पैदा होने वाले आतंकवाद के खिलाफ विश्वसनीय, सत्यापन योग्य, अपरिवर्तनीय और निरंतर कार्रवाई करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें