फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण धमाके से दहला अमेरिका का ह्यूस्टन शहर, दो कर्मचारियों की मौत

Fri, 24 Jan 2020 10:59 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भीषण धमाके से दहला अमेरिका का ह्यूस्टन शहर
विज्ञापन

अमेरिका के टेक्सस प्रांत का ह्यूस्टन शहर शुक्रवार को अलसुबह सूर्योदय से भीषण धमाके से दहल गया। धमाके के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। इस धमाके में दो कर्मचारियों की मौत हो गई। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के घरों की खिड़कियां टूट गईं। 

विज्ञापन


यह धमाका वाटसन ग्राइंडिंग एंड मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के कम्प्रेस्ड लिक्विड गैस टैंक में हुआ है और इस तरह के धमाके से अक्सर कई किलोमीटर दूर तक इमारतें हिल जाती हैं। हादसे की जांच की जा रही है।

वाटसन ग्राइंडिंग के मालिक ने भी धमाके की पुष्टि की है। उन्होंने बताया था कि यह प्रॉपलाइन गैस में विस्फोट से यह हादसा हुआ है, जिसमें दो कर्मचारी घायल हुए हैं। इनमें से एक को एंबुलेंस में ले जाना पड़ा है। जिसके बाद दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक यह हादसा स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 4.15 बजे हुआ है। धमाके को एक घर की खिड़की पर लगे कैमरे ने कैद कर लिया। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में धमाके के बाद आग का गोला बनता दिख रहा है।
 


घटना स्थल से थोड़ी दूर रहने वाले एक महिला ने बताया कि उसकी पूरी छत गिर गई है। उसे लगा कि कोई आकाशीय बिजली गिरी है, लेकिन बाद में समझ में आया कि कोई तूफान नहीं आया है। 

शहर के अधिकारियों ने कहा कि गेसनर रोड के 4500 ब्लॉक में स्थानीय समय के अनुसार सुबह लगभग 4:15 बजे उत्तर-पश्चिम में लगभग 18 मील की दूरी पर यह धमाका हुआ। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें