फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाउडी मोदी: जब पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति के सामने कहा- ‘अबकी बार, ट्रंप सरकार’

Mon, 23 Sep 2019 08:12 AM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, ह्यूस्टन
विज्ञापन
Donald Trump and Pm Modi - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ह्यूस्टन में हाउडी मोदी कार्यक्रम में डोनाल्ड ट्रंप को 2020 में पुन: निर्वाचित करने के लिए रविवार को लोगों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा ‘अबकी बार, ट्रंप सरकार’।
विज्ञापन

 


अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप भी 50000 भारतीय-अमेरिकियों के जनसमूह वाले इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। कार्यक्रम में मोदी और ट्रंप मजबूती से एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए ढोल-नगाड़ों की आवाज और दर्शकों के जोश के बीच मंच पर पहुंचे। कई दर्शकों ने ‘‘हाउडी, मोदी’’ लिखी टी-शर्ट पहन रखी थी।

ट्रंप का स्वागत करते हुए मोदी ने कहा कि पहले भी हमारे बीच कुछ मुलाकातें हुई है और हर बार वह गर्मजोशी, मित्रतापूर्वक, ऊर्जावान तरीके से मिलते हैं तथा उन तक आसानी से पहुंच रहती है। मैं नेतृत्व और अमेरिका के लिए उनकी चाहत की भी प्रशंसा करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी ने अपने सफल चुनावी नारे ‘अबकी बार, मोदी सरकार’ को नया रूप देते हुए कहा कि अबकी बार, ट्रंप सरकार। इस पर ट्रंप मुस्कुराये।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें