फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण कोरिया, ताइवान और सिंगापुर ने इन 4 तरीकों से कोरोना को हराया, अन्य देशों को भी लेनी चाहिए सीख

Sat, 25 Apr 2020 01:57 PM IST
प्रदीप पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
how to tackle covid 19 - फोटो : social media
विज्ञापन

कोरोना वायरस जैसी महामारी से इस वक्त दुनिया के 200 से अधिक देश जूझ रहे हैं, लेकिन इन्हीं देश में कुछ ऐसे भी हैं जो अन्य देश के मुकाबले कोरोना को तेजी से हराने में कामयाब हो रहे हैं। कोरोना से तेजी से निपटने वाले देशों की लिस्ट में दक्षिण कोरिया, ताइवान, सिंगापुर और हांगकांग जैसे नाम शामिल हैं। आइए जानते हैं इन देशों ने कोरोना पर काबू पाने के लिए ऐसा किया जिससे पूरी दुनिया को सीख लेनी चाहिए।

विज्ञापन

कोरोना के खिलाफ दक्षिण कोरिया की रणनीति

दक्षिण उन देशों की लिस्ट में सबसे ऊपर है जहां कोरोना के कारण लॉकडाउन की स्थिति पैदा नहीं हुई। दक्षिण कोरिया ने बिना लॉकडाउन किए कोरोना पर विजय पा ली है। इसके लिए वहां की सरकार ने चार तरीके अपनाए जिनमें इंवेस्टिगेशन, जोखिम का मूल्यांकन, संपर्क वर्गीकरण और कॉन्टेक्ट मैनेजमेंट शामिल हैं।
  1. इंवेस्टिगेशन- मरीज के बारे में पूरी जानकारी जुटाई गई। मेडिकल हिस्ट्री खंगाली गई, मरीज के डॉक्टर से सुझाव लिए गए। परिवार से पूरी जानकारी ली।
  2. जोखिम का मूल्यांकन जानकारी वेरिफाई की, मेडिकल रिकॉर्ड जांचे, फोन लोकेशन ट्रैक किए, कार्ड ट्रांजैक्शन का पता लगाया।
  3. संपर्क वर्गीकरण- करीबी लोगों की जानकारी जुटाई, दोस्तों, रिश्तेदारों के बारे में पूछा, पुरानी बीमारी जानी।
  4. कॉन्टैक्ट मैनेजमेंट- मरीज के संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन किया, उनके कहीं भी आने-जाने पर रोक लगाई।

सिंगापुर का मास्टर स्ट्रोक

सिंगापुर कोरोना वायरस को लेकर पहले से ही सजग था। सिंगापुर ने कोरोना को रोकने के लिए समय रहते ही अंतरराष्ट्रीय यात्राओं पर प्रतिबंध लगा दिया था। बता दें कि चीन के बाद कोरोना वायरस सिंगापुर ही पहुंचा था, लेकिन सरकार की तैयारी जबरदस्त थी। सिंगापुर में कोरोना के 80 फीसदी मामले बाहर से आए लोगों के कारण थे, जिन्हें सरकार ने एक सप्ताह में शून्य तक पहुंचा दिया।

सिंगापुर के चार बड़े फैसले
  1. ट्रैवल बैन, लॉकडाउन, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग, मास्क पर जोर।
  2. चीन, इटली, स्पेन समेत 9 देशों के लोगों पर रोक सीसीटीवी के जरिए बाहर से आए लोगों को ढूंढकर टेस्ट।
  3. कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग से संक्रमित जिन लोगों से मिले उनका पता लगाया।
  4. ट्रेस टुगेदर एप लाए। इससे पता चलता है कि संक्रमित से मिले या नहीं।
विज्ञापन

चीन के पड़ोसी ताइवान ने क्या किया?

ताइवान को चीन से सबसे ज्यादा खतरा था, क्योंकि यह उसका करीबी देश है। इसके बावजूद बिना लॉकडाउन कोरोना को नियंत्रित कर लिया। कोरोना से निपटने के लिए ताइनाव ने 100 से ज्यादा तरीके अपनाए जिनमें ये चार प्रमुख हैं।
  1. टेस्ट पर जो- बाहर से आए सभी लोगों के टेस्ट, ट्रैवल और हेल्थ डेटा को जोड़ा। उन सभी के टेस्ट किए जिन्हें हाल में फ्लू था।
  2. क्वारंटीन- क्वारंटीन किए लोगों पर निगरानी, सीडीसी ने रियल टाइम डाटा मॉनिटर किया, जिनके पास फोन नहीं थे, उन्हें फोन दिए।
  3. सबके लिए मास्क- 2.3 करोड़ आबादी के लिए रोज एक करोड़ मास्क बनाए, कालाबाजारी पर सख्ती की।
  4. फेक न्यूज पर सख्ती- फेक न्यूज पर 76 लाख रुपये का जुर्माना, मुनाफाखोरी पर 1-7 साल की जेल, एक करोड़ का जुर्माना।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें