फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Epstein Files: कितनी बार एपस्टीन से मिले ट्रंप..कौन रहा साथ; सामने आए राज तो न्याय विभाग ने क्यों जताई आपत्ति?

Tue, 23 Dec 2025 08:24 PM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिकी न्याय विभाग की जारी फाइलों में दावा किया गया है कि डोनाल्ड ट्रंप ने 1993 से 1996 के बीच जेफ्री एपस्टीन के निजी जेट से कई बार यात्रा की। हालांकि डीओजे ने इन दावों को निराधार बताया है। वहीं, ट्रंप ने किसी भी गलत काम से इनकार किया है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी न्याय विभाग की जारी फाइलों में दावा किया गया है कि डोनाल्ड ट्रंप ने 1993 से 1996 के बीच जेफ्री एपस्टीन के निजी जेट से कई बार यात्रा की। हालांकि डीओजे ने इन दावों को निराधार बताया है। ट्रंप ने किसी भी गलत काम से इनकार किया है। इन खुलासों से अमेरिका में राजनीतिक बहस फिर तेज हो गई है।

विज्ञापन

 
अमेरिका की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। अमेरिकी न्याय विभाग (डीओजे) की वेबसाइट पर जारी ताजा दस्तावेजो में दावा किया गया है कि मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कम से कम आठ बार कुख्यात कारोबारी Jeffrey Epstein के निजी जेट में सफर कर चुके थे। ये उड़ानें 1993 से 1996 के बीच की बताई गई हैं। इस खुलासे के बाद अमेरिकी राजनीति और मीडिया में बहस तेज हो गई है।

ईमेल से मिली जानकारी
दस्तावेजो के मुताबिक यह जानकारी सात जनवरी 2020 की एक आंतरिक ईमेल में सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि ट्रंप ने एपस्टीन के निजी जेट से पहले बताए गए आंकड़ों से कहीं अधिक बार यात्रा की। यह ईमेल "RE: Epstein flight records" विषय के तहत भेजी गई थी। हालांकि ईमेल भेजने और पाने वाले के नाम गोपनीय रखे गए हैं, लेकिन यह दक्षिणी न्यूयॉर्क जिले के एक सहायक अमेरिकी अभियोजक के हस्ताक्षर वाली बताई गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में सुरक्षाबलों को फिर बनाया निशाना, हमले में पांच पुलिसकर्मियों की मौत

उड़ानों का ब्योरा और सहयात्री
ईमेल के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप कम से कम आठ उड़ानों में यात्री सूची में दर्ज थे। इनमें से चार उड़ानों में घिसलाएन मैक्सवेल की मौजूदगी भी दर्ज है। दस्तावेज में यह भी कहा गया है कि कुछ यात्राओं में ट्रंप के साथ उनकी तत्कालीन पत्नी मार्ला मैपल्स, बेटी टिफनी और बेटे एरिक ट्रंप भी थे। एक उड़ान में केवल एपस्टीन और ट्रंप ही यात्री बताए गए हैं, जबकि दूसरी उड़ान में एपस्टीन, ट्रंप और एक 20 वर्षीय व्यक्ति का नाम दर्ज था, जिसका नाम गोपनीय रखा गया है।

डीओजे का पक्ष और ट्रंप की सफाई
इन दस्तावेजों के सामने आने के बाद अमेरिकी न्याय विभाग ने स्पष्ट किया है कि हालिया फाइलों में ट्रंप के खिलाफ कुछ असत्य और सनसनीखेज दावे भी शामिल हैं। डीओजे ने कहा कि ये आरोप 2020 के अमेरिकी चुनाव से ठीक पहले एफबीआई को भेजे गए थे और इनमें कोई ठोस आधार नहीं है। विभाग ने यह भी साफ किया कि उड़ानों में नाम होना किसी भी तरह के अपराध का प्रमाण नहीं है। ट्रंप लगातार यह कहते रहे हैं कि उन्होंने एपस्टीन से 2004 के आसपास संबंध तोड़ लिए थे और किसी भी गलत काम में उनकी कोई भूमिका नहीं रही।
विज्ञापन


एपस्टीन फाइल्स और जारी दस्तावेज
यह ईमेल उन करीब 8000 दस्तावेजो का हिस्सा है, जिन्हें अमेरिकी न्याय विभाग ने एपस्टीन फाइल्स ट्रांसपेरेंसी एक्ट के तहत इस सप्ताह सार्वजनिक किया है। इन फाइलों में सैकड़ों ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग और अगस्त 2019 की निगरानी फुटेज भी शामिल है, जब एपस्टीन जेल में मृत पाए गए थे। एपस्टीन की सहयोगी घिसलेन मैक्सवेल को 2022 में नाबालिगों की तस्करी और यौन शोषण के मामलों में 20 साल की सजा सुनाई जा चुकी है। इन नए दस्तावेज़ों ने एक बार फिर अमेरिका में पुराने मामलों और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप को हवा दे दी है।

अन्य वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें