अमेरिका के कोलोराडो की 14 वर्षीय एडिसन मेस ने एक महीने तक इंस्टाग्राम से दूरी बनाकर अपनी आदतों में बड़ा बदलाव महसूस किया। शुरुआत में उन्हें अकेलापन हुआ और दोस्तों के साथ कई गतिविधियां छूटने का एहसास भी हुआ। लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने पढ़ाई पर ध्यान देना शुरू किया, भाई के साथ बेसबॉल खेला और परिवार के कामों में हाथ बंटाया। अब वह 'नो सोशल मीडिया नवंबर' के तहत इस डिटॉक्स को आगे बढ़ा रही हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अमेरिका के कोलोराडो की रहने वाली 14 वर्षीय छात्रा एडिसन मेस ने इंस्टाग्राम की लत से बाहर निकलने के लिए एक महीने तक सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाई, जिससे उनकी दिनचर्या, पढ़ाई और परिवार के साथ बिताए जाने वाले समय में बड़ा सकारात्मक बदलाव आया।
विज्ञापन
एडिसन को इंस्टाग्राम पर छोटे-छोटे वीडियो देखने की इतनी लत लग गई थी कि वह हर वीडियो पर महज दो-तीन सेकंड रुककर लगातार स्क्रॉल करती रहती थीं। इस आदत को तोड़ने के लिए उन्होंने एक गैर-लाभकारी संगठन की पहल पर एक महीने का स्वैच्छिक सोशल मीडिया उपवास शुरू किया।
शुरु में महसूस किया अकेलापन
शुरुआती दिनों में एडिसन को काफी अकेलापन और अधूरापन महसूस हुआ। जब उनके स्कूल के 'होमकमिंग' कार्यक्रम में बाकी लड़कियां तैयार होते समय वीडियो बना रही थीं या जब टेलर स्विफ्ट का नया गाना इंस्टाग्राम पर रिलीज हुआ, तो एडिसन को लगा कि वह सब कुछ मिस कर रही हैं।
विज्ञापन
जिंदगी और आदतों में आए बड़े बदलाव
एक महीना पूरा होते-होते एडिसन ने खुद को पहले से कहीं ज्यादा ऊर्जावान और प्रोडक्टिव महसूस किया। फोन से दूर रहने के कारण उन्होंने खाली समय में अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दिया, भाई के साथ बेसबॉल खेलना शुरू किया और परिवार के साथ डिनर तैयार करने में हाथ बंटाया।
दूसरों के लिए बनीं प्रेरणा
बदलाव से प्रभावित होकर एडिसन ने अब 'नो सोशल मीडिया नवंबर' के तहत डिटॉक्स को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है और उनकी इस पहल को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।