फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Epstein Files: अमेरिकी हाउस कमेटी ने जारी की क्लिंटन दंपती से पूछताछ की रिकॉर्डिंग; जानें दोनों की सफाई

Tue, 03 Mar 2026 06:01 AM IST
Pavan वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने हाल ही में अमेरिकी संसद की एक समिति के सामने गवाही दी। यह गवाही बंद कमरे में हुई थी, लेकिन अब उसके वीडियो जारी कर दिए गए हैं। इन वीडियो में क्लिंटन ने खुद को कुख्यात यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से दूर बताते हुए कहा कि उनका रिश्ता बहुत सीमित था।
विज्ञापन
बिल क्लिंटन और हिलेरी क्लिंटन (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका की एक हाउस कमेटी ने पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के बयान के वीडियो सार्वजनिक कर दिए हैं। यह बयान कुख्यात वित्त कारोबारी और दोषी यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़े मामले में लिए गए थे। एपस्टीन पर नाबालिग लड़कियों के शोषण के गंभीर आरोप थे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें - UNSC: ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप, मेलानिया ने की सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता; तेहरान बोला- शर्मनाक दोहरा रवैया

बिल क्लिंटन बोले- कई साल पहले ही खत्म कर लिए संबंध
कमेटी ने पिछले हफ्ते दो दिनों तक चली लंबी पूछताछ की रिकॉर्डिंग जारी की। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों नेताओं से घंटों तक शपथ लेकर सवाल-जवाब किए गए। बिल क्लिंटन ने कहा कि उन्होंने एपस्टीन से अपना संबंध कई साल पहले ही खत्म कर लिया था, और यह सब 2008 में एपस्टीन के नाबालिग लड़की से देह व्यापार के मामले में दोषी ठहराए जाने से पहले की बात है। क्लिंटन ने समिति को बताया कि उन्होंने एपस्टीन से संबंध वर्षों पहले ही खत्म कर लिए थे, यानी 2008 में जब एपस्टीन ने नाबालिग लड़की से देह व्यापार कराने के मामले में दोष स्वीकार किया, उससे पहले ही। क्लिंटन ने कहा कि जब वह एपस्टीन के साथ थे, तब उन्हें कभी ऐसा नहीं लगा कि वह महिलाओं या लड़कियों की तस्करी में शामिल है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उन्होंने एपस्टीन के साथ कभी युवा लड़कियों के बारे में कोई चर्चा नहीं की।
विज्ञापन


हिलेरी बोलीं- एपस्टीन से मुलाकात याद नहीं
क्लिंटन की पत्नी और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने भी समिति के सामने बयान दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें तो याद भी नहीं कि उन्होंने कभी एपस्टीन से मुलाकात की हो। गवाही के दौरान सांसदों ने क्लिंटन से उन तस्वीरों के बारे में भी सवाल पूछे, जो हाल ही में एपस्टीन से जुड़े दस्तावेजों में सामने आई हैं। एक तस्वीर में वह एक महिला के साथ स्विमिंग पूल में दिख रहे थे। क्लिंटन ने कहा कि वह उस महिला को नहीं जानते और उनके बीच किसी तरह का अनुचित संबंध नहीं था। उन्होंने बताया कि यह तस्वीर ब्रुनेई की एक यात्रा के दौरान की है, जहां कई लोग साथ में तैराकी कर रहे थे।

क्लिंटन ने कहा कि उनका एपस्टीन से रिश्ता सिर्फ औपचारिक और शिष्टाचार वाला था। उन्होंने कहा, 'हम दोस्ताना व्यवहार रखते थे, लेकिन इतने करीबी दोस्त नहीं थे।' कांग्रेस के सदस्य यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि एपस्टीन के अपराधों के बारे में किसे क्या जानकारी थी और क्या किसी ने जानबूझकर अनदेखी की। यह मामला अमेरिका की राजनीति में फिर से चर्चा का विषय बन गया है।

क्लिंटन दंपती की गवाही के दौरान ट्रंप का नाम आया सामने
गवाही के दौरान मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम भी आया। क्लिंटन ने बताया कि करीब 20 साल पहले एक चैरिटी गोल्फ कार्यक्रम में उनकी और ट्रंप की एपस्टीन को लेकर थोड़ी बातचीत हुई थी। उन्होंने कहा कि ट्रंप ने कभी भी ऐसी कोई बात नहीं कही जिससे लगे कि वह किसी गलत काम में शामिल थे। हालांकि क्लिंटन ने यह भी बताया कि ट्रंप और एपस्टीन के बीच बाद में एक रियल एस्टेट डील को लेकर मनमुटाव हो गया था। रिपब्लिकन सांसदों का कहना है कि क्लिंटन की गवाही से यह साबित होता है कि ट्रंप के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। वहीं डेमोक्रेट सांसदों का कहना है कि क्लिंटन का बयान ट्रंप के हालिया दावों से कुछ अलग तस्वीर पेश करता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - टैरिफ नीति पर ट्रंप को दोहरा झटका: सुप्रीम कोर्ट के बाद संघीय अदालत का फैसला, रिफंड रोकने की मांग ठुकराई

क्लिंटन दंपत्ति ने पहले क्या कहा था?
मामले में अपना बयान दर्ज कराने के दौरान अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने कहा कि घरेलू हिंसा वाले घर में पले-बढ़े होने के नाते अगर मुझे उसके (एपस्टीन) के कारनामों की जरा भी जानकारी होती, तो मैं न केवल उसके विमान में यात्रा न करता, बल्कि मैं उसे खुद पुलिस के हवाले कर देता और उसके अपराधों के लिए न्याय की मांग का नेतृत्व करता। वहीं, पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के सामने गवाही देते हुए कहा था कि उन्हें जेफरी एपस्टीन या उसकी सहयोगी घिसलेन मैक्सवेल के अपराधों की कोई जानकारी नहीं थी।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें