फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राजील के राष्ट्रपति सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती, चाकू से हुआ था हमला

Mon, 28 Jan 2019 02:17 PM IST
अजय सिंह भाषा, साओ पाउलो
विज्ञापन
जायर बोलसोनारो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो सर्जरी के लिए रविवार को अस्पताल में भर्ती हुए। यह सर्जरी एक कोलोस्टोमी थैली को हटाने के लिए की जाएगी जो चुनाव प्रचार के दौरान एक व्यक्ति द्वारा चाकू से हमला किए जाने के बाद इलाज के तौर पर उनके शरीर में लगाई गई थी।

विज्ञापन


बोलसोनारो के प्रवक्ता जनरल ओटावियो संताना डो रीगो बारोस ने शनिवार को बताया था कि उनका ऑपरेशन सोमवार को किया जाएगा जिसके बाद उन्हें दो दिन का बेड रेस्ट करना होगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान उपराष्ट्रपति हैमिल्टन मोउराव राष्ट्रपति का कार्यभार संभालेंगे। 
विज्ञापन


मिनास गेराइस राज्य में चुनावी रैली के दौरान छह सितंबर को बोलसोनारो पर चाकू से हमला किया गया था। चाकू के वार उनके पेट पर लगे थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें